- MP स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, मध्य प्रदेश में 2 सालों में 27035 आत्महत्या

भोपाल । मध्य प्रदेश स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार मध्य प्रदेश में वर्ष 2019 में 12457 लोगों ने आत्महत्या की थी। वर्ष 2020 में आत्महत्या बढ़कर 14578 हो गई। 2 वर्षों में 27035 लोगों ने आत्महत्या की है। सामाजिक व्यवस्था में आए बदलाव से लोगों की मानसिक स्थिति और आत्महत्या करने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ने से चिंता व्यक्त की जा रही है।
सरकार एवं सामाजिक स्तर पर आत्महत्या को रोकने के लिए जो प्रयास किए जाने चाहिएम वह प्रयास संभवतः नहीं हो रहे हैं। इसके साथ ही आर्थिक पारिवारिक एवं सामाजिक समस्याओं से घबराकर लोग बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं।
मनोचिकित्सकों का कहना है मानसिक स्थिति खराब होने पर ही व्यक्ति आत्महत्या करता है। आत्महत्या करने वाले लोगों में सबसे ज्यादा बेरोजगार युवा छात्रकिसान और कर्ज में डूबे हुए लोग आत्महत्या कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर आत्महत्या होने के बाद भी केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं सामाजिक धार्मिक संगठन की चुप्पी हमें असंवेदनशील बना रही है।जो सामाजिक दृष्टि से बहुत खतरनाक स्थिति है।
मध्य प्रदेश सरकार ने मनोरोगियों की देखभाल के लिए डॉक्टरों एनजीओ इत्यादि की सहायता ली जा रही है। लेकिन इसके बाद भी आत्महत्या हर साल बढ़ती ही जा रही हैं। आत्महत्या के कारणों को खोजना होगा। अन्यथा आने वाले वर्षों में स्थिति और भी खराब हो सकती है।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag