- जीवन सिंह ने करणी सेना परिवार से कहा , मरते दम तक भाजपा को वोट मत देना

भोपाल  ।  करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने राजधानी भोपाल में आंदोलन के दौरान बड़ा बयान दिया है। जीवन सिंह ने करणी सेना परिवार से कहा कि मरते दम तक भाजपा को वोट मत देना। दरअसल आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित 21 मांगों को लेकर करणी सेना राजधानी के जंबूरी मैदान में सड़क पर डटी हुई है। जीवन सिंह शेरपुर सहित करणी सेना के पांच सदस्य आमरण अनसन कर रहे है। आंदोलन के तीसरे दिन प्रदेश से करणी सेना के लोग बापस राजधानी भोपाल आना शुरू हो गए है। सड़क पर जीवन सिंह शेरपुर ने करणी सेना को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी पार्टी का नहीं है। यह लड़ाई जनता के हक की है। हम व्यवस्था में परिवर्तन के लिए आये है। अगर हम मर भी जाये तो उग्र मत होना और हमारी लाश को जंबूरी मैदान में जला देना। लेकिन इस आंदोलन को बिना हिंसा के व्यवस्था परिवर्तन तक जिंदा रखना। इसके साथ ही उन्होंने करणी सेना से कहा कि अगर व्यवस्था परिवर्तन नहीं होता है तो जिंदगीभर भाजपा को वोट मत देना।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag