- स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का डॉक्टरों ने किया विरोध

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का डॉक्टरों ने किया विरोध

सबलगढ़  । सिविल हॉस्पिटल पर पदस्थ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध किया है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय बहुत बेतुका है। क्योंकि डॉक्टर हमेशा 24 घंटे ड्यूटी में ही रहता है। इस सार्थक एप का संपूर्ण प्रदेश में विरोध किया जा रहा है।सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति को तत्काल बंद कराया जाए। प्रदेश की आव्हान पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।  शासन द्वारा ’सार्थक एप’ का झुनझुना पूर्व की भांति एक और  मनमाना और बिना सोचे समझे  हम सभी पर थोपा गया  जबरदस्ती का आदेश है। जबकि हम सभी चिकित्सक 24&7 ड्यूटी पर ही रहते हैं और पूरी जिम्मेदारी और संजीदगी से अपनी ड्यूटी निभाते है जिसमे नियमित ओपीडी के अतिरिक्त कॉल ड्यूटी वीआईपी ड्यूटी मेला ड्यूटी कोर्ट एविडेंस ड्यूटी पोस्टमार्टम ड्यूटी  इमरजेंसी ड्यूटी और भी ना जाने कितनी ड्यूटी पर रहते हुए कई बार हॉस्पिटल  आना जाना पड़ता है । इसी तारतम्य में कल सुबह 11 बजे तहसील सबलगढ़ और सभी संस्थाओं में काली पट्टी बांधकर कार्य कर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया हैं। अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा बीएमओ सर एवम समस्त कार्यकारिणी द्वारा लिया गया है। अत: सभी चिकित्सकों आज 9 जनवरी 2023 को प्रात: 11 बजे इस कार्य को अंजाम देने का निर्णय लिया हैं।



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag