- बीता साल आलिया भट्ट के लिए रहा शानदार

मां बनने के बाद बोलीं- मेरे अंगों में आया बदलाव 
मुंबई। बीता साल एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए काफी शानदार रहा है। मां बनने के बाद आलिया फिर से फिटनेस के सफर निकल गईं हैं। आलिया भट्ट ने बताया कि प्रेग्नेंसी के मेरे शरीर में कई बदलाव आए लेकिन अब जल्द ही सब पटरी पर लौटने वाला है।इसके लिए आलिया भट्ट ने कमर कस ली है।आलिया ने अपनी बॉडी को फिर से फिट बनाने के लिए वर्कआउट शुरू कर दिया है।आलिया ने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।आलिया ने अपने वजन को घटाने की मशक्कत के बारे में बात करते हुए लिखा कि डिलेवरी के डेढ़ महीने बाद फिर से वर्कआउट करना शुरू कर दिया है.बेटी राहा के जन्म के करीब डेढ़ महीने बाद आलिया फिर से फिटनेस के ट्रेक पर वापसी कर रही हैं।आलिया भट्ट ने एक्सरसाइज शुरू कर दी है।साथ ही आलिया ने अन्य महिलाओं को भी फिटनेस के टिप्स दिए हैं।आलिया भट्ट ने बताया कि उन्होंने करीब 2 हफ्ते तक कोई एक्सरसाइज नहीं की है।इस दौरान वे केवल वॉक करती रहीं।अब आलिया फिर से योगा करना शुरू कर चुकी हैं।इसकी तस्वीर पोस्ट करते हुए आलिया ने बताया कि जल्द ही वे प्रेग्नेंसी वेट को कम कर लेंगी।इसके लिए उन्होंने अपनी योगा ट्रेनर का भी धन्यवाद दिया है। बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही काम पर लौटने वाली हैं।आलिया बीते कुछ महीनों से ब्रेक लिया था।अब आलिया भट्ट फिर से फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगी.आलिया भट्ट के लिए साल 2022 झूम कर खुशियां लाया।बीते साल आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी रचाई थी।इसके साथ ही आलिया भट्ट इसी साल मां भी बन गईं हैं।आलिया ने इसी साल अपने करियर की अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्म भी दी है।आलिया भट्ट के लिए साल 2022 बेमिसाल रहा है।इस साल आलिया के जिंदगी में खुशियों की बारिश हुई है।अब आलिया ने साल 2023 के लिए कमर कस ली है।जल्द ही आलिया सेट पर लौटेंगी और फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगी।आलिया ने अपनी फिटनेस पर भी काम करना शुरू कर दिया है। पोस्ट प्रेग्नेंसी वर्कआउट में जुटीं आलिया भट्ट ने अपने फैन्स के साथ इस जर्नी की झलकियां भी साझा की हैं। साथ ही आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी के बाद आए शरीर में बदलाव पर भी बात की है। 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag