- मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने दी इंदौर और भोपाल में दो स्क्रैप सेंटर खोलने की अनुमति

ग्वालियर । मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैप फैसिलिटी के तहत भोपाल और इंदौर में 2 स्क्रैप सेंटर खोलने की मंजूरी दी है। इंदौर में एमएसटीसी महिंद्रा तथा भोपाल में इंपीरियल कंस्ट्रक्शन ग्रुप स्क्रैप सेंटर खोलेगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्क्रैप सेंटर बिलखिरिया में खोला जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्केच सेंटर में सबसे पहले 15 साल पुराने 4000 से अधिक सरकारी वाहन स्क्रैप किए जाएंगे। 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को अब फिटनेस प्रमाण पत्र परिवहन विभाग द्वारा जारी नहीं किया जाएगा।
निजी वाहनों के स्क्रैप करने की पॉलिसी के लिए 6 सदस्य कमेटी बनाई गई है। जो इसके बारे में निर्णय लेगी।सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने से प्रदेश सरकार को लगभग 150 करोड रुपए की आय होने की संभावना है।
इसके साथ ही प्रदेश भर के थाने में बड़े पैमाने पर जप्त वाहन कबाड़ मे पड़े हुए हैं। जप्त बाहनों को भी स्क्रेप करने के लिए पालिसी बनाई जाना है। परिवहन विभाग को इंदौर और भोपाल को छोड़कर अन्य स्थानों से अभी तक कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। मध्य प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 55 लाख वाहन रजिस्टर्ड है। इनमें से लगभग 15 लाख वाहन 15 से 20 साल पुराने हैं।जो स्क्रैप पॉलिसी के अंतर्गत आएंगे।



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag