- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजधानी में 21 मार्च को होगी महारैली

- पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय
भोपाल। पुरानी पेंशन बहाली की प्रमुख मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले  प्यारेलाल भवन बहादुर शाह जफर मार्ग नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन राष्ट्रीय संयोजक शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश से राज्य प्रतिनिधि के रूप में कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने भाग लिया तथा 3 सूत्रीय प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को सौंपे। जिसमें पीएफआरडीए एक्ट 2013 को समाप्त करने एनपीएस में राज्य कर्मचारियों का जमा पैसा वापस दिलाने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने का प्रस्ताव सौंपा है।
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि दिल्ली के राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के प्रत्येक राज्य से केंद्रीय कर्मचारियों राज्य कर्मचारियों पेंशनरों नान रेगुलर केडर के कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच द्वारा आगामी आंदोलन के लिए रखे गए घोषणापत्र का समर्थन किया। मध्यप्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय अनुसार 21 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में विशाल महारैली राजधानी भोपाल में आयोजित करने का तय किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन में कर्मचारी मंच ने सुझाव दिया कि देश और राज्य सरकार कर्मचारियों के दम पर ही अपनी योजनाओं को मूर्त रूप दे रही हैं। कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है। काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों की पद संख्या के अनुसार से जो बजट होता है उसको सरकारें बचाकर जनता को मुफ्त में अनाज बांट कर अपनी सरकारें बना लेती हैं। यदि कर्मचारी  आंदोलन के माध्यम से चुनाव में वोट पर चोट करें हिमाचल राज्य जैसा परिणाम कर्मचारी अपने संख्या बल के आधार पर दें तो पुरानी पेंशन बहाली का लाभ  कर्मचारियों को जरूर मिलेगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag