- अधिकारियों को नहीं मिलेगा वेतन में बढ़ोत्तरी का लाभ

-बकायादारों की संपत्तियों पर होगी वार्डवार तालाबंदी
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम से अधिकारियों से संबंधित बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल नगर निगम मेें अधिकारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस संबंध मेें नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इधर संपत्तिकर और अन्य करों के बकायादारों पर नगर निगम अब कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
नगर निगम इस समय करों की वसूली पर सबसे ज्यादा जोर दे रहा है। यही कारण है कि कम वसूली करने वाले अधिकारियों तक पर कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम ने कम वसूली करने वाले अपने कई अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोक दी है। इनमें निगम के सात जोनल अधिकारी व 28 वार्ड अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों की एक-एक वेतनवृद्धि रोक दी गई है। नगर निगम संपत्तिकर और अन्य करों के बकायादारों की संपत्तियों पर अब वार्डवार तालाबंदी शुरू करेगी। नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर हर वार्ड में 20 सम्पत्तियों पर तालाबंदी करने के निर्देश दिए। हर वार्ड से 100 डिफाल्टर्स की सूची तय की थी। अगले चरण में वार्डवार 200 बकायादारों की सूची तैयार की जाएगी और इनकी संपत्ति नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेंगे- अब कार्रवाई के अगले चरण में वार्डवार 200 बकायादारों की सूची तैयार की जाएगी और इनकी संपत्ति नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेंगे। गौरतलब है कि निगम ने अब तक करीब 9000 संपत्तियों को ई-नीलामी में शामिल किया हुआ है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag