- उपलब्धियो भरा रहा मध्यप्रदेश जीआरपी के लिये साल 2022

कम हुआ रनिंग ट्रैनो मे अपराधो का ग्राफ अकेली महिलाओ ओर वृद्वजनो का रखा गया विशेष ध्यान
मुसाफिरो को राहत देते हुए रनिंग ट्रैनो मे ही दर्ज की गई 353 एफआईआर
6 हजार 999 मामले हुए दर्ज 5 करोड़ 41 लाख से अधिक का माल किया बरामद 
चोरी गये 1 हजार 922 मोबाईल भी किये बरामद
मानव दुर्व्यापार गिरोह सहित महिलाओ अन्य चोर गिरोह को किया गया गिरफ्तार
भोपाल । शासकीय रेलवे पुलिस मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 1 जनवरी 2023 को अपना 156वां स्थापना दिवस रेल यात्री सुरक्षा को अधिक दृढता से स्थापित करने के प्रण से मनाया गया जिसमें पूरे प्रदेश के शासकीय रेलवे पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ रेल रक्षा समिति के सदस्य भी शामिल रहे। स्थापना दिवस पर 156 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को गर्व से याद करने के साथ ही साल 2022 में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का प्रोत्साहन किया गया एवं नए वर्ष 2023 के लिए लक्ष्य स्थापित किए गए जिससे रेल यात्रियों की बेहतर सुरक्षा निरंतर बनी रहे। शासकीय रेलवे पुलिस भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कार्यो की जानकारी दी गई। जारी विज्ञप्ति मे बताया गया है कि 1 जनवरी 2022 को ही जीआरपी एमपी हैल्पएप के नवीन स्वरूप को जनता के लिए लागू किया गया जिससे रेल यात्रियों को चलती ट्रेन में ही एफआईआर. तक की सुविधा एवं आपातकालीन एसओएस व्यवस्था अधिक तत्परता से पहुंचाई जा रही है। गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध जीआरपी एमपी हैल्पएप को साल 2022 में 33 हजार 816 लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया एवं 33 हजार 670 लोगों को संपर्क सुविधा पहुचाते हुए 353 प्रकरणों में सीधे रनिंग ट्रैनो मे ही एफआईआर दर्ज कर यात्रियों को राहत प्रदान की गई। वर्तमान मे करीब 1 यात्री को तो मध्यप्रदेश शासकीय रेलवे पुलिस द्वारा जीआरपी एमपी हैल्पएप के माध्यम से चलती ट्रेन में ही एफआईआर कर प्रति प्रदान की गई है। साल 2022 महिला यात्रियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिये बेहद खास रहा है। मध्य प्रदेश शारेपु द्वारा पूरे साल भर महिला यात्रियों की सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिये प्रत्येक ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट प्राप्त कर अकेली यात्रा कर रही महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित यात्रा संबंधी जानकारियां बताई गई। साल 2022 में मप्र शारेपु द्वारा 66 हजार 404 महिला यात्रियों से संवाद किया गया है। इसी के साथ वरिष्ठ नागरिक यात्रियों विशेषकर 70 साल से अधिक उम्र वाले लगभग 7 हजार मुसाफिरो को सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गई हैं। अपराधियों में भय एवं यात्रियों में सुरक्षा भाव व जागरूकता हेतु मध्य प्रदेश के अनेक स्टेशनों व ट्रेनों में विशेष जागरूकता अभियान के तहत सुरक्षित यात्रा निर्देश व आपातकालीन सेवा संपर्क ऑडियो अनाउंसमेंट एवं पेम्पलेट्स स्टीकर बैनर लगाए गए हैं। जागरूकता अभियान से बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं। बीते सालो की अपेक्षा ट्रेनों की संख्या तथा यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। जीआरपी मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों द्वारा की गयी प्रभावी कार्यवाहियों ट्रेन गार्डों की बड़ी संख्या में उपस्थिति तथा प्लेटफार्मों पर की गयी सघन चैकिंग के कारण अपराधों में काफी संख्या में कमी आई है। मध्यप्रदेश जीआरपी अंतर्गत साल 2022 में 6 हजार 999 मामले दर्ज किये गये इन प्रकरणों में 5 करोड़ 41 लाख से अधिक की संपत्ति की बरामदगी की गयी है। शासकीय रेलवे पुलिस मध्य प्रदेश द्वारा इस वर्ष कई आपराधिक प्रकरणों का खुलासा किया गया। जीआरपी द्वारा ट्रेनों के एसी कोच में फर्जी नाम पते से रिजर्वेशन कराकर सो रहे यात्रियों के सूटकेश चोरी करने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार कर उनसे सोने व हीरे के जेवरात व अन्य कीमती सामान सहित करीब साढ़े नौ लाख का माल बरामद किया गया। ट्रेनों में लूट चोरी करने वाली महिला गैंग को भी गिरफतार कर गिरोह से माल बरामद करने में सफलता हासिल हुई। भारत के एनआरआई से जो (अमेरिका के फ्लोरिडा में कार्यरत हैं) का सामान चोरी करने सहित अन्य मुसाफिरो का पर्स बैग चोरी करने वाले अपराधियों को भी दबोचा गया। जीआरपी पुलिस इटारसी द्वारा चोरी के 30 लाख रूपये नगद बरामद किये गये ओर गैंग की तरह काम करने वालों को गिरफ्तार करने में बडी सफलता हासिल हुई। मध्यप्रदेश जीआरपी की सजगता से 12 सिंतबर 2022 को 13 नाबालिग बच्चों को अंतर्राज्यीय मानव दुर्व्यापार गिरोह की गिरफ्त से छुड़ाकर सराहनीय कार्य किया गया। जीआरपी द्वारा सालभर में विभिन्न कंपनियों के कुल 1 हजार 922 मोबाईल जप्त कर 1 हजार 127 मोबाइल फरियादियों को वापस लौटाये गये हैं। साल 2022 की उपलब्धियों के साथ ही 1 जनवरी 2023 को 156वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर वर्ष 2023 के लिए भी शासकीय रेलवे पुलिस मध्य प्रदेश ने अपने लक्ष्य निर्धारित किए हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण महिला सुरक्षा को लगातार बेहतर आयाम प्रदान किया जाना वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना अधिक से अधिक लोगों को रेल रक्षा समिति के माध्यम से जोडऩा रेल यात्रियों को कम से कम परेशानी के साथ यात्रा के दौरान ही सुरक्षा व सुविधा प्रदान करना आदि शामिल है। इसी का आरंभ करते हुए वर्ष 2023 के प्रथम सप्ताह को शासकीय रेलवे पुलिस मध्यप्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में सभी स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया गया। शासकीय रेलवे पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य मॉडल पुलिस स्टेशन विकसित करने का रखा है जो फरियादियों के लिये आदर्श थाने के रूप में कार्य करेगा। एक और महत्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में तीनों रेलवे इकाइयों में डिटेक्टिव एवं अभियोजन शाखा बनाया जाना है जिससे फरियादियों के प्रकरणों में बेहतर कार्रवाई होते हुए अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ ही अधिक से अधिक सजा दिलाई जा सके। मध्यप्रदेश शासकीय रेलवे पुलिस रेलवे यात्रियों की सतत् सुरक्षित यात्रा के लिये सदैव दृढ संकल्पित है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag