- 1 फरवरी से पैसों से जुड़े ‎नियमों में होगा बदलाव

नई दिल्ली। मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसे में लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। इसके साथ ही 1 फरवरी से बैंक से जुड़े नियमों में बदलाव आने वाले हैं ‎जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करने वाली हैं। बजट में आम आदमी को राहत देने वाले फैसलों की उम्मीदें की जा रही हैं। बजट के बाद क्रेडिट कार्ड से ‎किराया भरना महंगा पड़ने वाला है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी फीस वसूलेगा। वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा की जाती है। इनमें हर महीने को पहली तारीख को बढ़ोतरी और कटौती संभव होती है। इसके साथ ही टाटा मोटर्स ने 1.2 फीसदी पैसेंजर व्हीकल्स के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी 2023 से प्रभावी होंगी। इसके अलावा स्क्रैपीज पॉलिसी के तहत अब गौतमबुद्ध नगर में भी परिवहन विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1 फरवरी 2023 से 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को जब्त कर स्क्रैप किया जाएगा। इससे पहले एनजीटी के आदेश पर परिवहन विभाग ने बड़ी संख्या में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया था। अब इन वाहनों को पकड़ कर जब्त किया जाएगा। 
---

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag