- 10 फरवरी को मुंबई से एक साथ दो वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्‍ली । फरवरी में वंदेभारत ट्रेनों की कुल संख्‍या 10 हो जाएगी। मुंबई से एक साथ दो वंदेभारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री 10 फरवरी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोनों ट्रेनें अलग अलग मार्गों पर चलेंगी। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्‍ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली थी। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गई थी। जबकि दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच संचालित की गई। 
तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गई। पांचवीं वंदेभारत ट्रेन को चेन्‍नई से मैसूर के बीच चलाया गया। छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चलाई गई। इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी और आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच शुरू की गई। आठवीं ट्रेन जनवरी में चलाई गई है।
फरवरी में शुरू होने वाली दो वंदेभारत ट्रेनें मुंबई से चलाई जाएंगी। एक ट्रेन सीएसटीएम से सोलापुर और दूसरी सीएसटीएम से साई नगर शिरडी जाएगी। इस तरह इन ट्रेनों को संख्‍या कुल 10 हो जाएगी। अगस्‍त तक कुल 75 वंदेभारत ट्रेने शुरू की जानी है। धीरे धीरे इन ट्रेनों का उत्‍पादन प्रति माह बढ़ाया जाएगा।
मौजूदा समय में संचालित हो रही आठ वंदे भारत ट्रेनों ने कुल मिलाकर 23 लाख किलोमीटर से अधिक का सफर पूरा किया है। इन ट्रेनों से अब तक 40 लाख से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों का समय बचता है और यात्रा सुविधाजनक होती है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag