- अबू धाबी से मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट में नशे में धुत इटैलियन महिला ने क्रू को मुक्का मारा दूसरे पर थूका

मुंबई । अबू धाबी से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की उड़ान (यूके 256) में नशे में धुत इटली की एक महिला ने जमकर उत्पात मचाया। उसने केबिन क्रू के एक सदस्य को मुक्का मारा और एक अन्य क्रू पर थूक दिया। क्रू मेंबर के साथ मारपीट करने की आरोपी 45 वर्षीय महिला यात्री को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि महिला को जमानत पर रिहा किया गया है। 
महिला मूल रूप से इटली की रहने वाली है। महिला को 25 हजार रुपए जुर्माना भरने पर जमानत दी गई है। 45 वर्षीय महिला यात्री पर आरोप है कि उसने अबू धाबी से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन्स की उड़ान (यूके 256) में केबिन क्रू के एक सदस्य को मुक्का मारा और एक अन्य क्रू मेंबर पर थूक दिया। एयरलाइन कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करने वाली सहार पुलिस ने कहा महिला यात्री का नाम पाओला पेरुशियो है। वह नशे में धुत थी। इस दौरान वह अपनी सीट से उठकर बिजनेस क्लास की सीट पर बैठ गई तो क्रू मेंबर्स ने उसे टोका तो इससे नाराज महिला ने क्रू मेंबर के मुंह पर जोरदार मुक्का मारा। इसके बाद वहां पहुंचे एक अन्य क्रू मेंबर ने महिला को रोकने का प्रयास किया तो उस महिला ने उस पर थूक दिया और अपने कपड़े उतारकर फ्लाइट में घूमने लगी। 
पुलिस ने बताया कि इस दौरान नशे में धुत महिला यात्री क्रू मेंबर्स को गालियां देती रही। 
इसके बाद फ्लाइट के कैप्टन के निर्देश पर क्रू मेंबर्स ने महिला यात्री को क्रू मेंबर्स ने पकड़ा और जबर्दस्ती उसे कपड़े पहनाए और उसे एक सीट पर बांध दिया। तब कहीं जाकर आगे की यात्रा पूरी की जा सकी। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पुलिस ने पेरुशियो का पासपोर्ट जब्त कर लिया और उसे अंधेरी कोर्ट में पेश करने के बाद मामले में आरोप पत्र भी दायर किया। हालांकि उसे जमानत मिल गया।
डीसीपी (जोन-8) दीक्षित गेदाम ने कहा कि जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल की गई थी जिसमें चालक दल और गवाहों के बयान सहायक तकनीकी सबूत और फ्लायर की मेडिकल रिपोर्ट शामिल थी। सहार पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पेरुशियो की मेडिकल जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वह यात्रा के दौरान शराब के नशे में थी हालांकि घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है। मामला विस्तारा के केबिन क्रू मेंबर एल एस खान (24) की शिकायत पर दर्ज किया गया जिस पर फ्लायर ने हमला किया था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag