- 5 को गर्माएगी राजनीति, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे ग्वालियर में

ग्वालियर।  विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही अब  भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के टिकट के दावेदार सक्रिय हो रहे हैं। वही संगठन भी सर्वे के साथ ही विभिन्न जिलों में प्रभारियों के सहारे अपनी रिपोर्ट तैयार करा रहा है। इसी कड़ी में ५ फरवरी को संत रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर आ रहे हैं वहीं इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी आठ घंटे के प्रवास पर मुरैना एवं ग्वालियर में रहेंगे। इससे दोनों ही दलों की राजनीति गर्माने वाली है।
   वही संगठन भी सर्वे के साथ ही विभिन्न जिलों में प्रभारियों के सहारे अपनी रिपोर्ट तैयार करा रहा है। इसी कड़ी में ५ फरवरी को संत रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर आ रहे हैं वहीं इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी आठ घंटे के प्रवास पर मुरैना एवं ग्वालियर में रहेंगे। इससे दोनों ही दलों की राजनीति गर्माने वाली है। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ५ फरवरी को दोपहर राजकीय विमान से ग्वालियर विमानतल पर आने के बाद हेलीकॉप्टर से भिंड रवाना होंगे। वहां वह रविदास जयंती में शामिल होने के साथ प्रदेश स्तरीय विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। भिंड से वापस ग्वालियर लौटकर वे यहां जीविवि में अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आरोग्यधाम चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। जिसमें नवनिर्मित कैथ लैब का लोकार्पण करेंगे।
 वहीं   संत रविदास जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ५ फरवरी को सुबह १० बजे ग्वालियर आएंगे और ८ घंटे व्यस्ततम प्रवास करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान उनके आसपास ग्वालियर चंबल संभाग के टिकटार्थियों का तांता लगा रहेगा। वैसे उनका मुख्य कार्यक्रम दोपहर में थाटीपुर के दशहरा मैदान में संत रविदास जयंती पर आयोजित सभा का रहेगा। वह सुबह १०:५५ बजे मुरैना पहुंचेंगे और दिनेश सिंह गुर्जर एवं विधायक राकेश मावई के यहां आयोजित विवाह समारोह के अलावा स्व बाबूलाल सोलंकी एवं रामप्रकाश राजोरिया के यहां जाएंगे। वापस ग्वालियर आगमन के बाद दोपहर १२:२५ बजे संत कृपाल सिंह प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के यहां जाने के बाद खादी मेले का अवलोकन करेंगे। १:१५ से ३:३० बजे का समय आरक्षित है जिसमें वह होटल सेंट्रल पार्क में विशिष्टजनों एवं कांग्रेस नेताओं से भेंट करेंगे। दोपहर ३:३० बजे थाटीपुर में दशहरा मैदान पर रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। सायं ५ बजे प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह के निवास के बाद ५:१५ बजे से सेन समाज ब्राह्मण कुशवाह युवा पाल महासभा के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात राकेश यादव देवाशीष जरारिया फूल सिंह बरैया के यहां आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने के बाद रात ८ बजे भोपाल रवाना होंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag