- विकासात्मक व दूरगामी सोच के धनी थे डॉ पाठक- रामू भैया

भारतीय हॉकी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 
देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल पाठक को दी श्रद्धांजलि
डबराञ (बेजोड रत्न)। भारतीय हॉकी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल पाठक के निधन पर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करने डॉ पाठक के भितरवार निवास पहुंचे। जहां उन्होंने डॉ पाठक साहब को श्रृद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते हुए कहा कि डॉ रामेश्वर दयाल पाठक विकासात्मक और दूरगामी सोच वाले थे नगर परिषद के प्रथम अध्यक्ष के रूप में किए गए विकास कार्य उनकी दूरगामी एवं स्पष्टवादी सोच का परिणाम आज भितरवार की प्रगति में सहायक हो रहा है उन्हें नगर व क्षेत्र की जनता सदैव याद रखेगी। उन्होंने केवल भितरवार ही नहीं बल्कि जिले में अपनी अमिट छाप छोड़ गए हैं। इस मौके पर डॉ शशि प्रभा पाठक, डॉ सुशील पाठक से स्वर्गीय डॉ आरडी पाठक साहब के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र जैन, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र रावत ईटमा, डॉ राधेलाल अग्रवाल, सरपंच नरेंद्र रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा किशन यादव, मनोज कुशवाह, रामकुमार सेन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag