- मध्य प्रदेश में सरकार के खिलाफ पनपता शासकीय कर्मचारियों में आक्रोश

घनश्याम बाबा 
डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश पनपता जा रहा है बात की जाए तो पहले जीआरएस (रोजगार सहायक) हड़ताल पर जा चुके हैं वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी हड़ताल पर हैं तो अनुभाग की लगभग 68 पंचायतों के सचिव अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। जनपद कार्यालय पर एकत्रित हुए पंचायत सचिवों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक शर्मा की अनुपस्थिति में जनपद के पंचायत निरीक्षक पदम सिंह को अपनी 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। सचिवों का कहना है कि सरकार उनकी मांगें जब तक नहीं मानती है तब तक उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहने वाली है यदि फिर भी सरकार ने उनकी 4 सूत्रीय मांगे नहीं मानी तो धरना आंदोलन भूख हड़ताल जो भी इन पर बन पड़ेगा यह अपने आंदोलन को और उग्र बनाने के लिए करेंगे। इस मौके पर पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजकिशोर बाथम, जवाहर सिंह रावत, कौशल गुर्जर, लाखन सिंह, चिरौंजी लाल, दिनेश, गोविंद सिंह आदि सहित 60 पंचायतों के पंचायत सचिव मौजूद रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag