- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन गीत गाकर सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की अपनी बात

विरोध रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन.....
घनश्याम बाबा 
डबरा (बेजोड़ रत्न ब्यूरो)। प्रदेश भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल पर चल रही हैं। आज उन्होंने नगर में एक रैली निकाली और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अनूठे तरीके से विरोध जताते हुए गीत गा कर प्रदेश सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान वे एसडीएम कार्यालय के गेट पर भी बैठी रहीं और गीत गाकर विरोध किया।2018 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1500 रुपए मानदेय रुका हुआ है, वो अभी तक नहीं मिला है। 2022 का भी मानदेय नहीं दिया है, जिससे 17 मार्च से 27 मार्च तक सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं होती हैं, तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का दावा है कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमारा मानदेय बहुत कम हैं, लेकिन वो भी समय से नहीं दिया जाता है। हमसे काम तो सभी कराए जा रहे हैं और हम भी काम से पीछे नहीं हटते हैं, लेकिन हमारा वेतन ही हमें नहीं दिया जाएगा तो हमारा घर कैसे चलेगा। कलेक्टर दर से वेतन, सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति, पेंशन और शासकीय सेवकों की तरह सुविधाएं अहम हैं। आज के प्रदर्शन में काफी बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं, जो रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरीं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag