- किसान संकट में और भाजपा सरकार उनकी तबाही का मना रही है उत्सव: डा. भारद्वाज

कांग्रेस नेताओं ने पांडरी गावों में ओलाबृष्टि से नष्ट फसलों का लिया जायजाद्ध
दैनिक बेजोड़ रत्न/शशिकांत गोयल
भिण्ड। रंगों का त्योहार होली इस बार मध्य प्रदेश और भिण्ड जिले के किसानों और  के लिए बेरंग हो गई है, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। किसानों के खेत में खड़ी लहलहाती फसल ओलावृष्टि से मुरझा गई हैण् कई जगह पर फसल 80 से 100 प्रतिशत तक खराब हो गई है। लेकिन इस संकट की घड़ी में किसानों के आंसू पोंछने की वजाह जिले के भाजपा के विधायक और मंत्री उनकी तबाही का जश्न मना रहे हैं। ये आरोप किसानों के बीच भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पांडरी में पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कही। श्री भारद्वाज ने बिना नाम लिए स्थानीय भाजपा विधायक और राज्यमंत्री प्राप्त नेता पर हमला करते हुए कहा  होली त्योहार निकलने के बाद भी उत्सव जारी है। भाजपा का किसान विरोधी मानसिकता जाहिर होती है।सरसो और गेहूं की फसल पूर्णता नष्ट किसान का जीवनसंकटमें .संजय भूताÓ  मध्यप्रदेश कांग्रेस के पीसीसी डेलीगेट और वरिष्ठ नेता संजय भूता ने कहा खेतो में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल ओला वृष्टि और बेमौसम बारिश से पूर्णता नष्ट हो गई है। आज किसान का जीवन संकट में और संकट के समय पूरी कांग्रेस हमारे नेता कामलनाथ के नेतृत्व मे आपके साथ खड़ी है। प्रशासन से आपकी हर संभव मदद को तैयार हैं। प्रशाशन पीड़ितो के बीच पहुंच जल्द करें सर्वे और जारी करे मुआवजा राशि .नयन सिंहÓ कांग्रेस नेता नयन सिंह कुशवाह बराकला ने किसानों के बीच उन्हे ढांढस बंधाते हुए कहा प्रशासन को तत्काल सर्वे टीम भेजकर सर्वे कराना चाहिए।और तत्काल मुआवजा राशि जारी करनी चाहिए। पटवारी अपनी मनमर्जी न करे वास्तविक सर्वे कर पीड़ित किसानों को राहत देनें का कार्य करें। कांग्रेस नेताओं ने  स्थानीय पीड़ित किसानो के साथ खेत पर नष्ट हुई फसलों का मुआयना भी किया। उनके साथ स्थानीय पीड़ित किसान ध्रुव सिंह, रामवीर सिंह, विट्टी देवी, रामशरण सिंह, सोनू सिंह, अंकित सिंह, फूल सिंह, दीपक सिंह, अवधेश सिंह, भूरे नेता, शिवमंगल सिंह,टुंडे बघेल, महेश बघेल, जयपाल सिंह, हरदेव सिंह, लाखन सिंह, साधु सिंह, बलाटर सिंह और नरेंद्र सिंह राजावत उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag