- मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत

भिण्ड। हवन पूजन के दौरान होने वाले धुंए से परेशान होकर मधूमक्खियों के छत्ते ने हवन में आए लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें एक वृद्ध को ज्यादा काटने से उसके शरीर में जहर फैल गया और उसकी मौत हो गई। मामला भिण्ड के बरका गांव का है। इस हमले में गांव के 18 लोग घायल हो हुए जिसमें तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस बात की खबर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों तक नहीं दी गई।
दरअसल मामला यह है कि बरका गांव में रहने वाले नेतराम कुशवाहा के खेत पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा था। इसके बाद हवन पूजन व कन्या भोज किया रहा था। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ग्रामीण व किसान नेतराम के नाते- रिश्तेदार भी शामिल होने के लिए आए हुए थे। पूरा कार्यक्रम हंसी खुशी के साथ पूजा-पाठ कराया जा रहा था। धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न के दौरान जब हवन शुरू कर दिया गया। इस हवन का धुआं खेत पर खड़े बरगद के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंचा। धुआं आते ही मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर उड़ने लगीं और उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले कार्यक्रम में शामिल होने आए बच्चे, बूड़े, जवान व महिलाओं में भगदड़ मच गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से मधुमक्खियों से अपनी जान बचाई। परंतु इसी दौरान मधुमक्खियों ने 18 लोगों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने इन लोगों को दंश का शिकार बनाया। बुरी तरह काट कर घायल कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग नेतराम भागते समय जमीन पर गिर गए। मधुमखियों के दंश का शिकार हुए बुजुर्ग के शरीर में ज्यादा जहर फैल गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नेतराम कुशवाहा की मौत हो गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग के अलावा दो अन्य व्यक्ति को भी भर्ती कराया गया था जिनके स्वास्थ्य में सुधार हो गया और उन लोगों कीर अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है। मृतक नेतराम के परिजनों का कहना है उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरन मधुमक्खियों का हमला हो जाएगा। उनके लिए इतनी बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag