- जल संरक्षण, संवर्धन हेतु युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए : रामजानकी पंडा

नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन, कैच द रैन कार्यक्रम अंतर्गत जल संवाद, 
जल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया
डबरा/पिछोर घनष्याम बाबा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। कुवैलपुर युवक मंडल ब्लॉक जिला ग्वालियर संबद्ध नेहरू युवा केंद्र संगठन ग्वालियर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा डॉ. अम्बेडकर मांगलिक भवन कालिंद्री परिसर पिछोर में राष्ट्रीय जल मिशन, कैच द रैन अभियान के तहत जल संवाद, जल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के युवा साथियों ने भाग लिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती राम जानकी राजेश पंडा अध्यक्ष नगर परिषद पिछोर, दीपक माहौर जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण, इरफान खान उपाध्यक्ष नगर परिषद पिछोर, सोहन सिंह भदोरिया विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, वरिष्ठ समाजसेवी लाखन सिंह राणा, पार्षद भगवान सिंह सेंगर, कमलेश गुप्ता, अल्ताफ खान, शकील खान मंत्री, फिरोज खान, शहर काजी हाफिज सिराज खान मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया कार्यशाला में मनचासीन वक्ताओं ने जल संरक्षण, जल संवर्धन विषय पर युवाओं को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद पिछोर अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा ने कहा कि जल ही जीवन है,जो समस्त जीवों को जीवित रखता है। 
युवाओं से बारिष के जल के संरक्षक के लिए की अपील महामंत्री दीपक माहौर ने
उन्होंने बताया कि जल संरक्षण की दिशा में हमे बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि हमारी धरती पर पीने योग्य पानी की काफी कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि जो आने वाले दिनों में भयंकर संघर्ष का कारण बनेगा भाजपा जिला महामंत्री दीपक माहौर ने युवाओं से बारिश के जल का संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर आज जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो मानव जीवन को भविष्य खतरे में पड़ सकता है। वाटर हार्वेस्टिग का उपयोग नहीं होने की वजह से हर साल बारिश का पानी व्यर्थ चला जाता है। भू-जल रिचार्ज नहीं हो पाता, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को बारिश के पानी को सहेजने के लिए काम करना होगा और इसे जन आंदोलन बनाना होगा। विकासखंड समन्वयक सोहन सिंह भदोरिया ने जल संचय से जुड़े कार्यों जैसे रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पौधारोपण, मेढों की सफाई और निर्माण करवाने आदि संदर्भ में विस्तार से बताया एवं जल ही जीवन है महत्व पर प्रकाश डाला एवं जल संरक्षण, संवर्धन हेतु किए जाने वाले कार्य का उल्लेख किया।
जल प्रदूषण रोकने के लिए कार्यक्रम आयोजित
लाखन सिंह राणा ने जल शक्ति अभियान की प्रशंसा करते हुए नेहरू युवा केंद्र एवं कुवैलपुर युवक मंडल द्वारा जल बचाओ अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मण्डल द्वारा जल संरक्षण हेतु बोरीबंधान करना, शोखते गड्ढों का निर्माण करना, जल सरंक्षण करने तथा जल प्रदूषण रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, जल संरक्षण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है उसके लिए बो बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में पार्षद अल्ताफ खान ने जल संरक्षण को अपना कर्तव्य बनाने एवं इसकी बर्बादी रोकने में किस प्रकार युवा अपनी भूमिका निभा सकते हैं विषय पर प्रकाश डाला।
जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर आम इंसान के साथ-साथ पत्रकारों की अहम भूमिका
पार्षद भगवान सिंह सेंगर ने जल प्रदूषण नियंत्रण करने तथा उसका संचय करने पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में कैच द रैन पोस्टर का विमोचन किया गया एवं सभी ने जल सरंक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली एवं स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत श्रमदान के द्वारा नगर को स्वच्छ एवं साफ रखने में जिन युवा साथियों, नगर परिषद के कर्मचारीगण एवं पत्रकार साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, उन्हें मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मो. रईस खान अध्यक्ष कुवैलपुर युवक मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवा साथी प्रशांत कुशवाहा, रघुवीर सिंह सेंगर, विकास सविता, हृदेश शर्मा, दिनेश नामदेव, धर्मेंद्र सिंह, अजीत सिंह, सीताराम, निखिल कुशवाह, साजिद खान, मुस्कान बघेल, मंजेश बघेल, बलराम बाल्मिक, सोनू बाथम, जितेंद्र बाल्मीक, युवा साथी उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag