- महिला सशक्तिकरण से आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढी है- अलका भार्गव

रस्सी खींच प्रतियोगिता आयोजित, कन्या हाईस्कूल की टीम रही विजेता
डबरा/भितरवार उपेन्द्र पण्डा (बेजोड रत्न)। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के परिणास्वरूप प्रदेश एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक आदि हर क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं। यह बात भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अलका भार्गव ने गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रस्सी खींच प्रतियोगिता के समापन पर कही। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं और बालिकाओं के लिए रस्सी खींच प्रतियोगिता आयोजित की गई।
महिला सषक्तिकरण का मतलब महिलाएं अपना निर्णय स्वंय लें
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा यादव, अध्यक्षता शिक्षक रविन्द्र यादव, खेल विभाग की ब्लॉक समन्वयक सीमा दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा जिला महामंत्री अलका भार्गव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का आशय है कि महिलाएं अपना निर्णय स्वयं ले। सशक्तिकरण के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है जिस प्रकार खेल हमारे शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है उसी तरह शिक्षा जीवनोपयोगी है।
समाज में महिलाएं और नारी शक्ति सम्मानीय एवं पूज्यनीय रही है
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं का हमेशा से उच्च स्थान रहा है, समाज में महिलाएं व नारी शक्ति सम्मानीय एवं पूजनीय रही हैं। आदिकाल से ही महिलाओं का सम्मान होता आया है, अब समय बदल चुका है। महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कार्यक्रम को शिक्षक रविन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए कहाकि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती जा रही है और अनेक उच्च पदों पर आसीन होकर अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। चाहे राजनैतिक क्षेत्र हो, खेल,व्यापारिक क्षेत्र हो, समाज सेवा का क्षेत्र हो यानि सभी क्षेत्रों में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है, कार्यक्रम का संचालन सीमा दुबे द्वारा किया गया।
शासकीय कन्या हाईस्कूल की बालिकाओं ने जीती रस्सी खींच प्रतियोगिता
खेल विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उपलक्ष्य पर काली माता मंदिर परिसर में आयोजित रस्सी खींच प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला मोर्चा मंडल की टीम ने शो मैच खेलकर किया। इसके बाद हुए रोचक मुकाबले में प्रथम स्थान प्रथम स्थान प्राप्त कर शासकीय कन्या हाईस्कूल की बालिकाओं ने ट्रॉफी पर कब्जा किया वहीं दूसरे स्थान पर नम्रता विद्यालय, तृतीय स्थान जेबी पब्लिक स्कूल रहा। समापन पर अतिथियों ने टीमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और विजयी टीम को ट्राफी प्रदान की। मौके पर धर्मेंद्र निगम, कोमल सिंह, चंद्रभान प्रजापति, दुर्गेश सिंह सहित महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag