- मध्यप्रदेश में विकास यात्रा बनीं लोगों की जिंदगी बदलने का महायज्ञ: ओपीएस भदौरिया

विकास यात्रा में लहराई विकास पताका और आकर्षक का केंद्र बने विकास रथ देवेंद्र सिंह नरवरिया
दैनिक बेजोड़ रत्न/भिंड/शशिकांत गोयल
भिण्ड। भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 3 साल की विशेष उपलब्धियों गरीब मजदूर किसान के साथ.साथ सर्व समाज के विकास के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है यह उद्गार उन्होंने विरासत होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्यमंत्री भदौरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय भिंड से 5 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर से प्रारम्भ होकर 7 मार्च 2023 तक प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गईं  230विकास यात्राएं। विकास यात्राओं में लहराई विकास पताका और आकर्षण का केन्द्र बने विकास रथ। कुल लोकार्पण लगभग 3800 करोड़ रुपए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह.निकाहए कल्याणी विवाहए निरूशक्तजन विवाह योजनाओं में 1300 करोड़ से अधिक के व्यय से 5 लाख 75 हजार से अधिक बेटियां लाभान्वित। प्रति कन्या देय सहायता राशि 51 हजार रुपए को बढ़ाकर 55 हजार रुपए किया गया है।  अब विवाह सामग्री नहीं ए बेटियों को चैक सेराशि देने का निर्णय।मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना एवं मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के अंतर्गत दी जा रही 4 हजार 700 से अधिक बच्चों को सहायता। 
मध्यप्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पुरानी अवैध कॉलोनियों को नाम मात्र के शुल्क के साथ वैध एवं नियमित किए जाने की कार्यवाही प्रारम्भ। इस दौरान मंत्री ओपीएस ने भाजपा सरकार का बखान किया और तीन वर्ष की योजनाएं गिनाई।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag