- डॉ. लोहिया समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति थे: जिलाध्यक्ष

भिण्ड। देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, छात्र-छात्राओं में हताशा की किरणें और आए दिन राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन इस ओर इशारा करती हैं कि राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। आज देश के महानायक भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और डॉ. राम मनोहर लोहिया को एक साथ याद करने का दिन है। 23 मार्च को जहां भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत का दिन है तो वहीं महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती भी है। डॉ. लोहिया एक ऐसे चिंतक और नेता थे, जिन्होंने अपने जन्मदिन को शहादत दिवस को समर्पित कर दिया। वे कहते थे कि यह जन्मदिन से अधिक अपने महानायकों को याद करने का दिन है, जो बहुत कम उम्र में शहादत देकर समाज को एक बड़ा सपना दे गया। ऐसी शहादतें समाज में एक नई सोच और सपने देखने के नजरिए को प्रतिफलित करती हैं, उस सपने को आगे बढ़ाने का दिन है। यह बात डॉ. लोहिया जयंती कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। 
जिला समाजवादी पार्टी भिण्ड के द्वारा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी की जयंती मनाई गई जिसमें जिसमें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे उन्होंने डॉ राम मनोहर लोहिया जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई । कार्यक्रम में हजूरी सिंह बघेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र गुर्जर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक डंडोतिया जिला महासचिव दीपक यादव डीके जिला उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह सिमराव जिलाउपाध्यक्ष सूरज बघेल जिलाध्यक्ष यूथ बिर्गेड आकाश यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा जितेंद्र कुशवाह जिला सचिव दिनेश यादव अनिल यादव विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष मेहगांव जगदीश यादव सुकाण्ड विकास यादव अशीष यादव भरत सिंह मोतीपुरा राजपाल सिंह अजंट यादव पारस यादव फूप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag