- सुषमा स्वराज ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारत की राजनीति में विशेष पहचान स्थापित की कंचन चौहान

उत्कृष्ट मातृशक्ति को महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सुषमा स्वराज अवार्ड से को किया गया सम्मानित
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आव्हान पर मध्य प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में भारत की राजनीति को विशेष पहचान दिलाने वाली स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है । इसी कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए महिला मोर्चा जिला इकाई द्वारा जैन डिग्री कॉलेज सभागार में सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला संगठन प्रभारी श्रीमती कंचन चौहान ने पहुंचकर शिरकत की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आभा जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मंचासीन मातृशक्ति का पुष्पगुच्छ पहनाकर उनका स्वागत किया। कम का सफल संचालन जिला महामंत्री संगीता कौशल एवं आभार व्यक्त जिला महामंत्री आरती पाठक द्वारा किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की पर महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा भिंड जिले की प्रभारी श्रीमती कंचन चौहान ने मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की प्रभारी ममता भदौरिया ने कहा कि कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी का संपूर्ण जीवन इस सड़क से लेकर लोकसभा सदस्य और महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पूर्ण रूप से समर्पित रहा जिन्होंने हर महिला को पूर्ण सम्मान देकर और सत्ता में रहकर विकास कार्यों को गति प्रदान की ऐसी मातृशक्ति को मैं शत शत प्रणाम करती हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित बहनों में समाज सेवा के क्षेत्र में और शिक्षा के अग्रणी बनी श्रीमती उमा शर्माए रमन मित्तलए भारतीय खिलाड़ी दिव्यांग कुमारी पूजा ओझाए श्रीमती ब्रजलता श्रीवास्तवए लक्ष्मी कौरवए अनुराधा श्रीवास्तव श्रेया यादव शिवानी इन्सासियाए नसीम ए साबिया सिद्दीकी  का सम्मान फील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag