- मध्य क्षेत्र भाजपा संगठन मंत्री अजय जामवाल ने मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया के साथ अटेर किले का किया भ्रमण

क्षेत्रीय संगठन मंत्री जमवाल ने क्वार्टर जीन कॉलोनी कार्यालय का नारियल फोड़कर पूजा अर्चना के साथ किया उद्घाटन
दैनिक बेजोड़ रत्न/भिंड/शशिकांत गोयल
भिण्ड। जिले के प्रवास पर पधारे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने अटेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया के साथ अटेर विधानसभा विधानसभा स्थिति इतिहास की धरोहरए भदावर राज्य की शान साडे तीन सौ वर्षों से खडा अडि भीग अटेर का किले का भ्रमण किया साथ ही उसके इतिहास को जाना। मंत्री डॉक्टर भदौरिया ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री जमवाल को भदावर महाराज की इस स्थिति को किले के अंदर 1.1 बिंदु पर विस्तार से समझाया और बताया कि प्रदेश सरकार ने अटेर महोत्सव को शासकीय कैलेंडर में शामिल कर विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है उन्होंने बताया कि अटेर महा उत्सव के तहत अनेक सांस्कृतिक एवं खेलकूद कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीडब्लू डी कॉलोनी मैं भाजपा कार्यालय का पूजा अर्चना एवं 
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने ग्वालियर में मांडरे वाली माता मंदिर में माता का पूजन अर्चन कर मंदिर परिसर मैं मंत्री डॉक्टर भदोरिया ने पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। और भिंड के लिए रवाना हुए।भाजपा के नवीन कार्यालय पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री जमाल ले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संगठनात्मक एवं मिशन 2023 विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कई बिंदुओं पर चर्चा की और कहां कि हम सब संगठन के लंबे समय से कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं आप सभी एकजुट होकर अपने-अपने विधानसभा के बूथ केंद्रों पर पार्टीकार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को गति प्रदान करें।क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जमवाल के साथ प्रदेश महामंत्री चंबल संभाग के प्रभारी  विधायक हरिशंकर खटीक, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरियाए चंबल संभाग क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर झा,सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया एनगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरियाएभाजपा जिला संगठन प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, ने अनुसूचित जाति समाज से जुड़े भाजपा संस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोज आनंद के निवास स्थान पर पहुंचकर भोजन किया और उनके परिवारजनों से परिचय प्राप्त किया। जिला एवं मंडल के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने नवीन कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री जमवाल सालम श्रीफल के साथ उनका स्वागत और संस्कार सम्मान किया। कार्यालय के उद्घाटन में भाजपा महामंत्री चंबल संभाग प्रभारी हरिशंकर खटीकए प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरियाए विधायक संजीव सिंह कुशवाहए पूर्व विधायक शिव शंकर, रवि सेन जैन, प्रमुख रूप से शामिल थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag