- राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर दिया मौन धरना- राजौरिया

डबरा घनष्याम बाबा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने पर नगर के महाराज सिंह राजौरिया पूर्व चेयरमैन नपा एवं प्रांतीय संयोजक एससी विभाग मप्र कांग्रेस द्वारा नगर के पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया गया। धरना उपरांत राजौरिया द्वारा केन्द्र के भाजपा सरकार पर आरोप लगाए गए कि केन्द्र सरकार राहुल गांधी को संसद से बाहर रखना चाहती है, सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। मोदी सरकार का डर बता रहा है कि वह महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी से कितनी डरी हुई है। लोकसभा में राहुल गांधी अडानी-मोदी के संबन्धों पर लगातार सवाल कर रहे थे, उसी का नतीजा है कि हमारे नेता की संसद सदस्यता रद्द कर दी, भाजपा सरकार विपक्ष का दमन कर रही है। वही धरना के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन पत्र दिया।
धरने में ये रहे मौजूद
जिसमें महाराज सिंह राजौरिया पूर्व चेयरमैन नपा प्रांतीय संयोजक एससी विभाग मप्र कांग्रेस, हरविंदर सिंह उर्फ हीरा सरदार पार्षद, सुरेन्द्र सिंह राजौरिया, कमलेश बाथम, आरिफ़ अली, गजेन्द्र सिंह राजौरिया, विशाल रावत, सूर्यभान सिंह कुशवाह, छन्नू जाटव, भगवानलाल कुशवाह, प्रियांशु छावर, सुनील कुशवाह, मनोज बाथम, एवरन सिंह रावत, मुकेश कुमार पाल आदि लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag