- जैसे आज हैं, वैसे ही ताउम्र बने रहेंगे गांधी परिवार से रिश्ते : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनका गांधी परिवार के साथ रिश्ता तर्क से परे हैं और यह आगे भी ऐसा ही बना रहने वाला है। जब सीएम गहलोत से पूछा गया कि गांधी परिवार के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं, तब उन्होंने कहा कि उनका गांधी परिवार से रिश्ता तर्क से परे है। और यह आगे भी आगे भी इस तरह के रिश्ते रहेंगे। मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते वैसे ही विनोबा भावे और गीता माता के बीच। ताउम्र रहेगा गांधी परिवार से रिश्ता। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 19 तारीख के बाद भी मेरे गांधी परिवार के साथ वैसे ही संबंध रहेंगे, जैसे पिछले 50 साल से हैं। आप लोग मेरी चिंता करते हो, संदेह पैदा करते हो, चिंता करते हो मेरी, बड़ी मेहरबानी है प्रेस वालों की। पता नहीं आगे क्या होगा। गांधी परिवार से रिश्तें कैसे रहेंगे। इसका जवाब मैं दे चुका है।सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा कि फास्सिट लोगों से देश संभल नहीं रहा है। आग लगाना आसान है, लेकिन बुझाना मुश्किल है। सीएम गहलोत ने इस बार आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस तरह की बात करते हैं, जिस तरह की उनकी बॉडी लैंग्वेज है, वह बेहद खतरनाक है। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक बना हूं। खड़गे की जीत तय है।सीएम गहलोत प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मतदान करने पहुंचे और मीडिया से बात की। गहलोत ने कहा कि उदयपुर संकल्प पर मल्लिकार्जुन खड़गे ही जवाब देंगे। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर सीएम गहलोत ने मीडिया से कहा कि इसका जवाब मल्लिकार्जुन खड़गे ही देंगे। बता दें, राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 413 पीसीसी डेलीगेट्स करेंगे मत का प्रयोग करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने हैं। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।  



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag