- मोटे से पतले फिर मोटे क्यों हुए अनंत अंबानी ....

आज पूरी दुनिया में मकसद एक समस्या बनता जा रहा है वो लोग परशान जिसके शिकार अन्नत अंबानी हो गए
 मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट से हुई है। इसी बीच अनंत अंबानी कई दिनों के बाद लोगों के सामने आए। लेकिन दोनों की सगाई के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने एक और बात नोटिस की। सोशल मीडिया यूजर्स ने अनंत अंबानी की बॉडी और वजन को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया।

अनंत अम्बानी पतले होने के बाद फिर क्यों मोटे हो गए 

गौरतलब है कि कुछ साल पहले तक अनंत अंबानी काफी मोटे हुआ करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने खुद को ट्रांसफॉर्म किया और डाइट पर लाखों रुपए खर्च कर फिट हो गए। जो उस समय चर्चा का विषय बना हुआ था। लेकिन अनंत अंबानी की लेटेस्ट फोटो में वे एक बार फिर मोटे नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर निशाना साधा है. कोई आदमी मोटा हो या पतला, लंबा हो या छोटा, इस पर किसी को ध्यान नहीं देना चाहिए, लेकिन जब से वह अंबानी परिवार का सदस्य है और लोगों ने उसे बदलते देखा है, उसके वजन बढ़ने पर सवाल उठाया जा रहा है। .

अनंत अंबानी का मोटापा वापस आया
फिर से मोटे हो रहे अनंत अंबानी का सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि अनंत ने कुछ साल पहले बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कराया था, जब वह हैंडसम दिखने लगे थे, लेकिन एक बार फिर मोटापे से जूझ रहे हैं। अनंत अंबानी की लेटेस्ट तस्वीरें राधिका मर्चेंट के साथ उनकी सगाई से सामने आई हैं।

 अनंत अंबानी की बीमारी?
जो लोग अनंत अंबानी के मोटापे का मजाक उड़ा रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें क्रॉनिक अस्थमा है। इसे नियंत्रित करने के लिए जो दवाएं लेनी पड़ती हैं, उनके कारण उनके शरीर का वजन बढ़ने लगता है। अनंत अंबानी ने कुछ साल पहले अपना वजन 108 किलो से घटाकर 70 किलो कर लिया था। उन्होंने इस तरह के बदलाव के लिए कड़ी मेहनत की। लेकिन एक बार फिर वह मोटापे से जूझ रहे हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag