-
युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान दे सरकार: विभा पटेल
भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। रोजगार बढ़ाने पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ब्रांडिंग की पर अरबों रुपए खर्च कर दिए हैं। इससे भाजपा के चाल, चेहरा और चरित्र की कलई खुल गई है। वास्तव में ये जनविरोधी सरकार है, जिसका विकास से कोई नाता नहीं है, न ही ये सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत भारत बनाने की पक्षधर हैं।श्रीमती पटेल ने कहा कि 4,343 करोड़ रुपए में देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम किया जा सकता था, बेलगाम महंगाई नियंत्रित हो सकती थीं, देश से भुखमरी दूर की जा सकती थीं, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जा सकता था, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने मदद की जा सकती थीं, युवतियों को नौकरियां दी जा सकती थीं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!