- एमपी में कर्नाटक फॉर्मूला अपनाएगी कांग्रेस, नफरत की राजनीति के खिलाफ मिला 35 संगठनों का साथ

भोपाल। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब वहीं प्रयोग मध्य प्रदेश में भी करने की तैयारी है। यहां कांग्रेस के समर्थन में सामाजिक संगठन उतरने वाले हैं। ये संगठन देश में वर्तमान हालात में फैल रही झूठ और नफरत की राजनीति और माहौल के खिलाफ अभियान चलाएंगे। गों को मिलजुल कर रहने की भारतीय संस्कृति की याद दिलाएंगे। न संगठनों की बुधवार को भोपाल में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल हुए। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस का एक प्रयोग सफल साबित हुआ। येद्धेलु कर्नाटक के नाम से सामाजिक संगठन और आंदोलन समूह ने चुनाव में दखल देकर कांग्रेस की जीत को आसान बना दिया। सामाजिक संगठनों ने कर्नाटक चुनाव में कई स्तर पर काम कर संवाद और प्रचार के जरिए झूठ और नफरत की राजनीति के खिलाफ एक अभियान चलाया। इसके साथ ही सौ सीटों पर अभियान की तरफ से टीमें बनाई गईं। जो सत्ता बदलाव में कांग्रेस के लिए मददगार साबित हुईं। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag