- दिल्ली की महिला से फर्जी गैंगरेप के पीछे थी एक साजिश

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में दिल्ली की महिला से गैंगरेप की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी ने मकान कब्जाने के लिए गैंगरेप की साजिश रची थी। साजिश के तहत उन लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनसे मकान को लेकर महिला का विवाद चल रहा था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में गुरुवार शाम को आईजी प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर गैंगरेप की घटना को झूठा करार दिया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर खुलासे के लिए एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के अलावा घटनास्थल तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए सुबूत जुटाए तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, महिला ने दिल्ली के कबीरनगर निवासी अपने प्रेमी आजाद के साथ मिलकर घटना का षड्यंत्र रचा था। इसके बाद आजाद ने अपने दो दोस्तों गौरव निवासी आश्रम शिवम गार्डन अच्छा, थाना बादलपुर और अफजाल निवासी कैला भट्ठा, नगर कोतवाली गाजियाबाद को साजिश में शामिल किया था। केस में नामजद किए गए शाहरुख और उसके भाई जावेद से महिला का मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मकान को कब्जाने के लिए गैंगरेप का षड्यंत्र रचा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जबकि गौरव विजय नगर थाना क्षेत्र में फोटोग्राफी की दुकान चलाता है। अफजाल नाली-खड़ंजे बनाने की ठेकेदारी करता है। आईजी ने बताया कि बोरे में बंद मिली महिला को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां महिला ने इलाज कराने से मना कर दिया। महिला ने अपनी मर्जी से दिल्ली जीटीबी अस्पताल में रेफर कराया। पुलिस का कहना है कि साजिश के तहत महिला और उसके प्रेमी ने इलेक्ट्रिक दुकान से लोहे का एक पार्ट खरीदा था। अस्पताल पहुंचते ही महिला ने खुद ही लोहे के उस पार्ट को शरीर में डाल लिया था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag