- बारां में बेमौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ी, मंडियों में भी नहीं मिल रहा भाव

बारां। बारां में बेमौसम होने वाली बारिश ने इस वर्ष भी किसान की नींद उड़ा दी है। बीते 5 दिन लगातार होने वाली बारिश ने खेत में खड़ी फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। जिले में सोयाबीन की फसल नष्ट होने से किसान काफी दुखी है। वहीं अतिवृष्टि से बची हुई फसल को किसान शहर की कृषि उपज मंडी में लेकर आए तो वहां भाव नहीं मिलने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।जिले में खरीफ फसलों की कटाई शुरू होने से शहर स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों की आवक शुरू हो गई है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार मंडी में सोयाबीन की आवक में इजाफा हो रहा है। भाव में कमी आने से किसानों की लागत भी नहीं निकल रही है। जिले के सर कन्या गांव से आए किसान प्रभु लाल ने बताया कि सोयाबीन उड़द की फसल नष्ट होने से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कृषि उपज मंडी में भी भाव नहीं मिल रहा है पिछले वर्ष 7 हजार रुपये क्विंटल का भाव मिला था। मगर इस वर्ष 2500 से 4000 रुपये तक का भाव मिल रहा है। इस भाव में लागत तो छोड़िए फसल में कीटनाशक से बचाव के उपयोग में आने वाली दवा का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है।अतिवृष्टि से सोयाबीन उड़द की फसल खराब होने से बाजारों में रौनक देखने को नहीं मिल पा रही है। व्यापारियों का कहना है कि जिले का व्यापार किसानों की फसलों पर भी निर्भर रहता है। इस वर्ष हुई अतिवृष्टि से किसान को काफी नुकसान होने से बाजार की रौनक भी गायब होती दिखाई दे रही है। वहीं फसलों का दाम मिलने से बाजारों में भी रौनक बढ़ जाती है गांव से खरीदारी करने आएं ग्रामीणों की संख्या बाजार में कम है इससे बाजार में बैठे हर वर्ग के व्यापारी को इसका नुकसान हो रहा है। इससे इस दीपावली किसान के साथ साथ व्यापारियों के लिए भी फीकी होती दिखाई दे रही है।मंडी के व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लशरी ने बताया कि पिछले दिनों से सोयाबीन की आवक लगातार बढ़ रही है। लेकिन क्वालिटी खराब होने से जींस के भाव कम हो गए हैं। बारिश के कारण सोयाबीन का रंग भी बदल गया है। इसके साथ ही गुणवत्ता कम होने से भावों में गिरावट आ रही है। मंडी में आ रही सोयाबीन में बारिश के कारण कोई का दाना मोटा हो गया है तो बहुत सी सोयाबीन में अपरिपक्व दाना आ रहा है। फसल में नमी होने से भी भावों में लगातार गिरावट आ रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag