- यादव ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय चंद महीनों में ही एक अच्छे कर्मचारी के तौर पर दिया है- अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल

निकाय राजस्व निरीक्षक यादव बने सीएमओ तो दी बधाई और विदाई.......
डबरा (बेजोड रत्न)। भितरवार नगर परिषद में पदस्थ निकाय राजस्व निरीक्षक राधे रमण यादव को हाल ही में पदोन्नत करते हुए राज्य शासन नगरीय विकास विभाग द्वारा दतिया जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद बडौनी का मुख्य नगरपालिका अधिकारी बनाने का आदेश पिछले रोज जारी किया गया था जिस पर श्री यादव के मिलने जलने वाले और नगर वासियों द्वारा उन्हें इस पदोन्नति पर बधाई दी गई। तो वही बुधवार को नगर परिषद कार्यालय पर नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री यादव की विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भितरवार के मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत राठौर सहित उपस्थित अन्य पार्षद गणों और अधिकारी कर्मचारी गणों द्वारा श्री यादव को सीएमओ बनने पर बधाई देते हुए भावभीनी विदाई भी दी गई।
कई अन्य पदों पर रहते हुए नगर के लोगों की सेवा का कार्य करते रहे हैं.....
नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत राधे रमण यादव के दतिया जिले के बडौनी स्थित नगर परिषद का मुख्य नगरपालिका अधिकारी बनाए जाने को लेकर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने कहा कि श्री यादव ने भितरवार नगर परिषद में लंबे समय तक कार्य किया है वह वर्ष 1986 से निरंतर निकाय के कई अन्य पदों पर रहते हुए नगर के लोगों की सेवा का कार्य करते रहे हैं और जो दायित्व उन्हें दिए गए उन दायित्वों को उन्होंने समय पर पूरा किया है। माना कि मुझे श्री यादव के साथ काम करने का भले ही कम अवसर प्राप्त हुआ हो लेकिन उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय चंद महीनों में ही एक अच्छे कर्मचारी के तौर पर दिया है। निश्चित ही अब नई जगह नई सोच के साथ और नई ऊर्जा के साथ जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत राठौर, ब्रजकिशोर पाराशर आदि ने भी यादव की कार्यकुशलता की प्रशंसा की। 
नगर परिषद के कर्मचारी उनको ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें करेरा तिराहे तक विदाई देकर आए.....
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने यादव को बधाई देते हुए पुष्पमाला पहनाते हुए भावभीनी विदाई दी। इस दौरान बारी-बारी से नगर परिषद के पार्षद गणों, और कर्मचारियों ने भी श्री यादव को बधाई देते हुए पुष्प माला पहनाते हुए विदाई दी। यहां तक कि श्री यादव की पदोन्नति होकर सीएमओ बनने की खुशी में नगर परिषद के कर्मचारी उनको ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें करेरा तिराहे तक विदाई देकर आए। वही आयोजित बधाई एवं विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद स्वच्छता निरीक्षक विनोद खटीक द्वारा किया गया। तो वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच सरदार सोबरन सिंह, धर्मेंद्र अग्रवाल, अजीत प्रजापति, खैर सिंह जाटव आदि पार्षद गणों के अलावा सोनपाल सिंह रावत, राकेश पाराशर, स्वच्छता निरीक्षक विनोद खटीक, महेश शर्मा, चंद्रकांत यादव, रजत दुबे, आशीष जैन, जगदीश यादव, हाकिम सिंह यादव, कमलेश कुशवाह, बलराम जाटव, अमित ओझा, अशोक बाल्मीकि, बादाम खटीक, छोटे यादव सहित कई कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag