- जननी जन्म-भूमि हम सबके लिये महान- कौशल

किसान मोर्चा के द्वारा जन चैपाल का आयोजन
डबरा(बेजोड रत्न)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान चैपाल का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बृजमोहन गुर्जर ने सम्मिलित होकर किसानों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि फसल बीमा योजना का लाभ प्रत्येक किसानों को मिले इसके लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
कौशल जी ने कहा कि जननी जन्म-भूमि हम सबके लिये महान है, किसानों से आधुनिक खेती, उन्नत खेती, जैविक खेती आदि की चर्चा के लिये कृषि मेलों का आयोजन किया जा रहा है। किसानों के हित में मंडियों का सुदृढ़ीकरण किया गया है। उन्होंने कृषि सम्बन्धित योजनाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए किसानों से आहवान किया कि वे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें। शिवराज सरकार किसानों की चिन्ता करने वाली सरकार है। पहले कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती सम्बन्धित विषयों को पढ़ाया नहीं जाता था, परन्तु अब उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे इस सम्बन्ध में पढ़ाने का कार्य करें, जिससे हमारे किसान अधिक से अधिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर सकें। बृजमोहन ने कहा कि किसान अधिक से अधिक जैविक खेती करें और मोटा अनाज का उपयोग अधिक से अधिक करें। मोटा अनाज खाने में अधिक उपयोग करें।
      इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता डॉ.राधेलाल अग्रवाल, जिला मंत्री सी के शर्मा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजू शर्मा, नरेंद्र रावत, परशुराम पवैया, मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाह, सीमा यादव, विजेंद्र कमरिया मीडिया, सुदीप जाट एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag