- शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के दौरान कई अहम निर्णय लिए गए हैं। आपको बता दें कि, अब वन्य प्राणियों से होने वाली जनहानि पर मिलने वाली अनुग्रह राशि को दोगुना कर दिया गया है। यही नहीं, मध्य प्रदेश कलाकार कल्याण कोष नियम-2023 जारी करने की स्वीकृति भी दे दी गई है। इसी के साथ नर्मदा घाटी विकास विभाग को प्राधिकृत करने संबंध में भी स्वीकृति दी गई है। वहीं, दमोह में एमबीबीएस की 100 सीटों वाली नई मेडिकल यूनिवर्सिटी को भी हरी झंडी दे दी गई है।


वन्य प्राणियों से जनहानि पर सहायता राशि दुगनी


शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, कैबिनेट बैठक में वन्य प्राणी द्वारा होने वाली जनहानि पर दी जाने वाली क्षतिपूर्ति की राशि बढ़ा दी गई है। पहले ये 4 लाख थी, जिसे दोगुना करते हुए 8 लाख रुपए कर दिया गया है।


इसी के साथ 'मध्य प्रदेश कलाकार कल्याण कोष नियम-2023' जारी करने की स्वीकृति दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद अब साहित्यकारों और कलाकारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि की रकम भी बढ़ गई है। यानी अब इन्हें 25 हजार से लेकर 1 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।


इसके अलावा, नर्मदा घाटी विकास विभाग में 6474 अस्थायी पदों की निरंतरता जारी रखने के लिए नर्मदा घाटी विकास विभाग को प्राधिकृत करने के संबंध में भी स्वीकृति दी गई है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag