- राजस्थान के लाल रोहिताश्व हुए शहीद, सुबह ही की थी पत्नी से बात

झुंझुनूं। यहां की सैनिक बाहुल्य शेखावाटी के झुंझुनूं जिले का बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। देर शाम अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ इसमें सेना के 5 लोग सवार थे। इनमें झुंझुनूं जिले के पोषणा का जवान रोहिताश्व कुमार भी शामिल है। हादसे के बाद 2 जवानों की पार्थिव देह मिल चुकी है। बाकी की तलाश जारी है। इस हादसे पहले रोहिताश्व कुमार ने पत्नी सुभीता से फोन पर बातचीत की थी। वह पिछले महीने ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे।जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार हुए हेलिकॉप्टर में पोषणा गांव की खैरवा की ढाणी के रोहिताश्व कुमार खैरवा भी सवार थे। देर शाम जवान रोहिताश्व की शहादत की खबर उनके गांव पहुंची। सीओ नितिन चौधरी ने उनके परिवारजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। सरपंच प्रतिनिधि अमित पोषणा ने बताया कि फोन से शहादत की खबर मिली है। हेलीकॉप्टर में रोहिताश्व कुमार भी सवार थे। रोहिताश्व की शहादत की खबर के बाद गांव में शोक की लहर छा गई।भारतीय सेना का यह हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में क्रेश हो गया था। सियांग जिले के सिंगिंग गांव के पास एचएएल रुद्र के क्रैश होने के बाद खोज और बचाव का अभियान जारी है। यह हादसा तुतिंग मुख्यालय से लगभग  25 किलोमीटर दूर हुआ था। दुर्घटना स्थल सड़क मार्ग से जुड़ा नहीं होने के कारण बचाव दल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बचाव दल लगातार खोज कार्य में जुटा हुआ है। रोहिताश्व असम में तैनात थे। वे 2010 में सेना में टेक्निकल पद पर भर्ती हुए थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag