- कोरोना में माता-पिता को खोने वाले बच्चों से अपने आवास पर सीएम अशोक गहलोत ने की मुलाकत

जयपुर। कोरोना महामारी से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों से सीएम गहलोत ने दीपावली के अवसर पर अपने आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेशभर से आए 200 से अधिक बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोविड से अनाथ हुए बच्चों की सार-सँभल पूरी प्रतिबद्धता से कर रही है।इस मौके पर उन्होंने बच्चों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए खूब पढ़ाई व मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर घड़ी में आपके साथ है। सीएम गहलोत ने कहा कि जीवन में चुनौतियां आती रहती हैं। सुख-दुःख का चक्र भी चलता रहता है। हमें फिर भी आगे बढ़ना होगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अथक मेहनत करनी होगी। इसके बाद सीएम गहलोत ने बच्चों के साथ भोजन किया और उन्हे उपहार भेंट किये। बच्चों ने अनुभव साझा करते हुए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag