- जमीनी विवाद ने फिर ली जानः औरतों की लड़ाई में दादी की गोद से गिरी 7 माह की बच्ची की मौत, मचा हड़कंप

दौसा। दौसा जिले में जमीनी विवाद में हुए झगड़े के दौरान हुई धक्कामुक्की में दादी की गोद से 7 माह की बच्ची जमीन पर गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे झगड़ा कर रहे लोग सकते में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बच्ची की मौत के बाद पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
  जानकारी के अनुसार घटना दौसा जिले के बांदीकुई थाना इलाके के नंदेरा गांव में हुई। वहां घटना में 7 माह की मासूम की मौत हो गई। नंदेरा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद पर 2 पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर आसपास के लोगों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। उसके बाद दोनों ही पक्षों के पुरुष अपने काम धंधे पर चले गए। पीछे से दोनों ही पक्षों की महिलाओं में एक बार फिर झगड़ा हो गया।इस झगड़े के दौरान मासूम गौरी अपनी दादी कमली की गोद में थी। दोनों पक्षों के बीच हो रही हो रही जुबानी जंग देखते ही देखते धक्कामुक्की में बदल गई। इस दौरान दादी कमली देवी को किसी ने धक्का दे दिया। इससे गौरी जमीन पर गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया और झगड़े में घायल हुई कमली देवी को अस्पताल में भर्ती कराया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag