- भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक परिवार लाभांवित- ज़िलाध्यक्ष कौशल शर्मा

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक परिवार लाभांवित- ज़िलाध्यक्ष कौशल शर्मा

प्रेस वार्ता में मोदी व शिवराज सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों की गिनाई उपलब्धिया
डबरा (बेजोड रत्न)। शुक्रवार को भितरवार के सर्किट हाउस में भाजपा ज़िलाध्यक्ष कौशल शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के माध्यम से श्री शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है इस अभियान में लोकसभा के 1000 से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क करेंगे, इसके साथ ही लोकसभा के अधिक से अधिक बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे वहीं श्री शर्मा ने कहा कि बीते 9 वर्ष में भारत के नवनिर्माण के भारत में गरीब के कल्याण के रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को शक्तिशाली बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। 
भारत ने सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी है...........
आज पूरी दुनिया यह कह रही है कि 21 वी सदी भारत की सदी है, बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रिज आई 5 से टॉप फाइव की यात्रा की है भारत ने सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। श्री शर्मा ने बताया कि पहले योजनाएं कागजों की धूल में फसी रहती थी आज एक ही कार्यालय में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है, शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचैलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे आज बिचैलिया संस्कृती को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म कर दिया गया है और अब भारत ने 9 साल पूर्व की जो गुलामी की बेड़ियां थीं उन्हें तोडा है। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है ,और प्रधानमंत्री प्रधान सेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं।
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में शुद्ध जल पहुंचाने का काम किया है.........
भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जिले को अनेकों सौगात मिली है जिसमें मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी जैसी बड़ी सौगातें भाजपा प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जिले को यह सौगात दी है इतना ही नहीं राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों से मुक्ति दिलाते हुए सड़कों का जाल बिछाया है तो जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में शुद्ध जल पहुंचाने का काम किया है। वही प्रधानमंत्री ने देश के सोचने के स्केल को ऊपर उठाया है। धारा 370 धराशाई हुई है ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म की गई है और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ है एयर स्ट्राइक हुआ है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है, जहां पर जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है, वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वार मेमोरियल है। 
10 करोड से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है............
उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्ष में देश में लगभग 48 करोड़ और लोकसभा में लोगों के जन-धन अकाउंट खोले, उज्जवला योजना के तहत 9.5 करोड़ बहनों को लाभ मिला और लगभग 3.5 करोड़ घरों में बिजली पहुचाई गई है ।11 करोड़ से अधिक सौचालयों का निर्माण कराया गया है। 10 करोड से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग 12.5 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक गरीबों का घर बनाया गया है और हर घर में बिजली पानी के साथ शौचालय और आयुष्मान कार्ड पहुंचाया गया है। देश में लगभग 55 करोड लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। 
, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला एक देश बना है......
श्री शर्मा ने कहा कि बीते 9 वर्ष में गरीबों ,वंचितों की सेवा करने वाला भारत एक सशक्त देश बना है नारी शक्ति को संबल देने वाला देश बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला देश बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला एक देश बना है, सबके लिए सहज उत्तम सेवाओं वाला देश बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला देश बना है, आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है शक्ति भी है सुरक्षा भी है और संयम भी है यह नया भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत है मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है। 
ये रहे मौजूद.......
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद बघेल, जिला महामंत्री दीपक माहौर, जिला मंत्री सीके शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन, किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष बृजमोहन गुर्जर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जिनेंद्र सिंह किरार, भाजपा नेता व सरपंच नरेंद्र सिंह रावत, सुरेश कुशवाह, मनोज कुशवाह, दयाकृष्ण दुबे, परशुराम पवैया, अमर सिंह जाटव मंडल महामंत्री सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag