-
संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा का नगर आगमन पर
भव्य स्वागत एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज मंदिर निर्माण समरसता यात्रा का नगर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया एवं उसके पश्चात पिछोर तिराहा पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा संत रविदास मंदिर का निर्माण सागर में 100 करोड़ की लागत से किया जा रहा है जिसके उपलक्ष में संपूर्ण मध्यप्रदेश में समरसता यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें जगह-जगह नदियों का जल एवं मिट्टी के कलश एकत्रित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समरसता यात्रा डबरा पहुंची जहां पर नगर में ग्राम करियावटी, जतर्थी, झाड़ोली, सालबई, बरोठा, डबरा नगर, सिमरिया टेकरी, समूदन, टेकनपुर मकोड़ा, जौरासी आदि ग्रामों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया एवं पिछोर तिराहा पर जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से परम पूज्य साध्वी रंजना जी गंगोत्री से एवं श्री गणेश जी महाराज दूध खो, घनश्याम पिरोनिया अध्यक्ष बांस, शिल्प, इमरती देवी सुमन अध्यक्ष लघु उद्योग विकास निगम, दीपक माहौर जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक समरसता यात्रा, सी.के शर्मा जिला मंत्री, सुशील बरुआ संभाग समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, धर्मेंद्र दीक्षित जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, मो.रईस खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मंडल अध्यक्ष भीकम साहू, रामवीर घुरैया, हिमांशु परसेडिया, पोषण सिंह रावत, राजू खटीक आलोक पाठक उपस्थित रहे। जनसंवाद कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया, इस अवसर पर विशाल सिंह, अशोक शर्मा, ह्रदेश शर्मा, शशि प्रकाश नागर्च एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के युवा साथी उपस्थित रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!