-
तप और ज्ञान से सिद्धियां प्राप्त होती है- आचार्य कर्मवीर मेधार्थी
डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। आर्य समाज का चार दिवसीय दशवां वेद प्रचार उत्सव का आचार्य कर्मवीर मेधार्थी एवं पं.दिनेश पथिक भजनोपदेशक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इसके बाद यज्ञ के बृहृमा आचार्य कर्मवीर मेधार्थी ने पांच कुण्डीय यज्ञ सम्पन्न कराया एवं यज्ञ के भौतिक एवं आध्यात्मिक लाभ के बारे में चर्चा की और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती पर बोलते हुए कहा कि तप और ज्ञान से ही सिद्धियां प्राप्त होती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा वेद ज्ञान प्राप्त करें तत्पश्चात पं. दिनेश पथिक भजनोपदेशक ने ईश्वर भक्ति के गीत सुनाया दयानंद सरस्वती पर सुनाया, न कोई साथी सखा सहेला। विजय के पथ पर चला अकेला।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद........
कार्यक्रम में शिवनाथ सिंह भदौरिया, ओमप्रकाश भदौरिया, घनश्याम शर्मा, सुरेश शिवहरे, महेंद्र सिंह चन्देल, हरचरन लाल वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, मदन सिंह परमार, श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव, कुसुम रायकवार, शकुन्तला चन्देल, किरन शिवहरे, बृहमस्वरूप शर्मा, छदामीलाल कुशवाह, रघुबीर सिंह रजक, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, यतेन्द्र चैहान, मोहित सेन आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!