कई दिनों से विरोध कर रहे है कांग्रेस पार्षद, कहते है हमारे वार्डों में विकास कार्य क्यों नहीं.....?
डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। विपक्ष में बैठे कांग्रेस के पार्षद कई दिनों से नगर पालिका प्रशासन के मुखिया के खिलाफ कभी बंगले पर बैठकर विरोध करना तो कभी अन्य तरीके से विरोध करना और शुक्रवार को तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी की हठधर्मिता के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने अग्रसेन चैराहे पर नगर पालिका परिषद में फैली अव्यवस्थाओं के विरूद्ध धरना दिया। वार्ड क्र. 16 की कांग्रेस पार्षद सुनीता महाराज सिंह राजौरिया द्वारा बताया गयाप कि हमारे वार्ड में कई ऐसे मार्ग है जिन पर चलना यानी कोई भी व्यक्ति कई शारीरिक बीमारियों को गृहण कर सकता है। गंदगी के अंबार लगे हुए है, विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है और नवीन कार्ड भी नहीं बनाए जा रहे है। पार्षद हरविंदर सिंह उर्फ हीरा सरदार द्वारा कहा कि उनके वार्ड में नियमित सफाई न होने से कचरे के ढेर लग रहे है, लोगो की राशन की पर्ची नहीं लग रही। पार्षद रानी धाकड़ द्वारा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया वही प्रीति बाथम द्वारा अपने वार्ड में आवास की किस्तें ना डालने की बात कही। साथ ही सुमित साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी की हठधर्मिता की बात कही, धरने में पार्षदों के साथ में कांग्रेसी पार्षदों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। जिनमे प्रमुख रूप से ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे ने उपस्थित जनता को कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की, पंजाब सिंह यादव पर्यवेक्षक, घनश्याम भार्गव पीसीसी सदस्य, सुनील चतुर्वेदी प्रभारी अशोक नगर, अशोक दौदेरिया, राजेन्द्र कंदेले, जयप्रकाश शर्मा, महाराज सिंह राजौरिया, लोकेंद्र सिंह परमार, सरदार अजीत सिंह, कमलेश बाथम, हरिशंकर जैन, गुंजा जाटव, सत्येंद्र धाकड़, जमील खान, आशीष राजौरिया, नरेश प्रजापति, सुनील शर्मा, जीतेंद्र बघेल, इकरार खान आदि लोगो के साथ सैकड़ो महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे व मंच संचालन जयप्रकाश शर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा किया गया व आभार व्यक्त सुमित साहू पार्षद द्वारा किया गया।