- इटायल-बारोल मुख्य मार्ग पर मिला पुलिस को अज्ञात युवक का शव, हत्या या हादसा

इटायल-बारोल मुख्य मार्ग पर मिला पुलिस को अज्ञात युवक का शव, हत्या या हादसा

डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत चीनोर रोड इटायल और बारोल गांव के बीच मुख्य मार्ग पर देहात पुलिस को बीती रात्रि 3 बजे एक युवक का शव लहुलूहान स्थिति में मिला। सबसे पहले एएसआई नंदकिशोर झा मौके पर पहुंचे और शव को अपनी निगरानी में ले लिया। जांच-पडताल करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को वाहन में रखवाकर पोस्टमार्डम कराने के बाद मृतक के कपडे शिनाख्ती के लिए रख कर शव को दफना दिया है। मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस ने अथक प्रयास किए लेकिन कोई भी सफलता पुलिस को नहीं मिली है।
दरअसल, बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि इटायल और बारोल गांव के बीच एक युवक का लहुलूहान शव सुनसान सडक पर पडा हुआ है। एएसआई नंद कुमार झा तत्काल मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को निगरानी में लिया, मौका-ए-वारदात का पंचनामा तैयार किया। मृतक की पहचान हो सके जिसको लेकर पुलिस ने मृतक के कपडों को बारीकी से चैक किया लेकिन पहचान से संबंधित कोई भी दस्तावेज मृतक के कपडों में नहीं मिले। रात्रि में ही पुलिस ने मृतक के शव को वाहन में रखवाकर पीएम हाउस में रखवाया और सुबह होने पर पोस्टमार्डम के बाद मृतक के शव को पुलिस ने दफना दिया है। शिनाख्ती के लिए साक्ष्य के तौर पर पुलिस ने मृतक के कपडों को रख लिया है। 
अगर हादसा होता तो मृतक के पास कोई वाहन क्यों नहीं......?
जिस युवक का शव देहात पुलिस को लहुलूहान स्थिति में मिला, हो सकता है उस व्यक्ति की किसी ने हत्या करने के बाद हादसे में परिवर्तित करने के लिए मृतक के शव को सडक पर फेंका हो क्योंकि मृतक के सिर में गहरा घाव है। वहीं दूसरी ओर अगर मृतक युवक के साथ हादसा हुआ तो क्या मृतक पैदल चल रहा था और मृतक कहां का रहने वाला है...? कौन है...? उसकी पहचान क्या है...? यह सभी चीजें फिलहाल समय के गर्त में छुपी हुई है। अगर मृतक शहर से किसी गांव की ओर जा रहा था तो उसके पास बाइक होना थी लेकिन मृतक का शव ही अकेला पुलिस को मिला इसलिए हर व्यक्ति के जेहन में मृतक के शव को लेकर कई सवाल खडे हो गए। 
इनका कहना......
एक युवक का शव पुलिस को मिला है, मृतक के सिर पर गहरे घाव है, प्रथम दृष्टया उक्त मामला एक्सीडेंट का नजर आ रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्डम कराने के बाद मृतक के शव को दफना दिया है और पहचान के लिए उसके कपडे साक्ष्य के रूप में रख लिए है। पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच-पडताल कर रही है कि मौत के पीछे की वजह क्या रही है...? 
नंदकिशोर झा एएसआई थाना देहात डबरा 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag