- हर घर तिरंगा अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर के मुख्य मार्ग से निकाली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर के मुख्य मार्ग से निकाली तिरंगा यात्रा

डबरा (बेजौड रत्न ब्यूरो)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन को अपने घर के ऊपर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक यात्रा अखिल भारतीय विद्या परिषद की विद्यार्थियों ने शहर की मुख्य मार्गो से निकाली यात्रा का स्वागत नगर के लोगों ने बड़े ही जोशीली अंदाज के साथ पुष्प वर्षा कर की गई। यात्रा की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं लघु उद्योग की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी सुमन, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे और समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
हर घर तिरंगा अभियान की यात्रा शनिवार को सुबह 8:00 बजे शुगर मिल गेट अंबेडकर चैराहे से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद रही तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई सराफा बाजार पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया इस मौके पर अखिल भारतीय विद्या परिषद के पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को बताया सनातन धर्म और स्वतंत्रता कैसे मिली जिसको लेकर पदाधिकारियों ने अपनी अपनी विचार छात्र-छात्राओं के सामने रखे और मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि और समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता ने अन्य लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर कृष्ण साबला और तरुण समाधिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag