- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई- एम.एजाज खान

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई- एम.एजाज खान

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण की जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया
डबरा (बेजौड रत्न ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा जिला  कार्यालय डबरा पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एम.एजाज खान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मध्यप्रदेश,जावेद अख्तर प्रदेश महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मध्यप्रदेश,कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा जिला ग्वालियर ग्रामीण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक माहौर जिला महामंत्री, मो.रईस खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण, बृजमोहन गुर्जर जिलाअध्यक्ष किसान मोर्चा, अस्पाक अली प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, कलीम मंसूरी, शैलेश तिवारी राजकुमार पांडे, पाकीजा खान, इरफान खान मंचासीन रहे
पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.....
  बैठक का शुभारंभ मां भारती एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एम.एजाज खान ने कहा की कांग्रेस ने कई सालों तक मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा है जबकि भाजपा द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ,सबका विकास सबका विश्वास को धरातल पर उतार कर भाजपा के बूथ स्तर तक मुस्लिम समाज में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है भाजपा की भारत सरकार एवम मध्य प्रदेश शासन की ढेर सारी योजनयाओ का लाभ मुस्लिम समाज को मिल रहा है। प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर ने कहा की और मुस्लिम समाज को सम्मान दिलाने का काम भाजपा सरकार कर रही है भाजपा सरकार की बहुत सारी महत्वाकांक्षी योजनाएं हुनर हाट योजना,सीखो और कमाओ, अल्पसंखयक स्कॉलरशिप है।
भारतीय जनता पार्टी गरीब किसान एवं  सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है.....
जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण इकाई है और उसका प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा संगठन में अपना महत्व योगदान रखता है आप सभी बढ़-चढ़कर बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करने में अपना योगदान दें जिला महामंत्री दीपक माहौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब किसान एवं  सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है भारतीय पार्टी अल्पसंखयक मोर्चा का भाजपा में  महत्वपूर्ण  स्थान है जिला कार्य समिति बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मो.रईस खान द्वारा किया गया एवं आभार जिला महामंत्री साबिर खान द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में सम्माननीय मंच एवं अतिथि का शॉल,श्रीफल एवं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया 
ये रहे मौजूद......
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महबूब अली,जमील खान, फिरोजउद्दीन खान, कोषाध्यक्ष जमील खान,जिला मंत्री हनीफ खान,मंडल अध्यक्ष शराफत खान डबरा, सुलेमान खान डबरा ग्रामीण, डॉक्टर आरिफ खान बिलौआ, डॉक्टर हजरत खान छीमक, आजम खान भितरवार,सम्मी खान, जाकिर खान, जावेद खान, उमेर अहमद,अहसान बेग, अप्पू खान, एवम भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag