-
भाजपा की एजेंट नौकरशाही को निर्वाचन आयोग तत्काल हटाए माकपा
भिण्ड। आगामी नवम्बर माह में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने जा रहे हैं। भाजपा एक लोकतन्त्र में विश्वास न रखने वाली षड्यंत्र कारी पार्टी है। यह बात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव राजेश शर्मा ने प्रेस नोट के माध्यम से कही है।मा क पा नेता ने कहा कि क्या संभव है कि सत्ता पार्टी के नेताओं के आशीर्वाद एवं अनुकम्पा से भिंड जिले में जिन अधिकारियों की पदस्थापना हुई हैं। वह अधिकारी जिले में निष्पक्ष चुनाव कराएंगे। यह सत्ताधारी पार्टी का नया षड्यंत्र है। उक्त अधिकारी चुनाव में भाजपा के एजेंट के रुप में सत्ता धारी पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए काम करेंगे। यह अधिकारी शंका के दायरे में है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने अटेर, मेहगांव,लहार विधानसभा के थाना प्रभारियों की एक सूची जारी की। जिसमें इन तीनों विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के सजातीय एवं नजदीकी थाना प्रभारियों की पदस्थापना की है। यह अधिकारी इन नेताओं के सम्पर्क में रहें है। एकाध अपवाद को छोड़कर सूची शंकाएं पैदा करती हैं। यदि वारीकी से जांच की जाए तो यह सूची और लम्बी हो सकती है। माकपा नेता ने कहा कि हम भी ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करवा रहे हैं, जो भाजपा के एजेंट है। इन अधिकारियों को हटाने की निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत की जायेगी। माकपा नेता ने मध्य प्रदेश में निकल रही जन आशीर्वाद यात्रा को सत्ता से विदाई यात्रा कहा है। मध्य प्रदेश की जनता इस सरकार से मुक्ति पाने को तड़प रही हैं।मा क पा नेता ने सभी धर्म निरपेक्ष दलों से भी अपील की है कि इस मामले को गम्भीरता से लेने की जरुरत है। भाजपा के एजेंट, संदिग्ध अधिकारियों पर नजर रखी जाए। और तत्काल चुनाव तक ऐसे अधिकारियों को हटाने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की जाए।मा क पा नेता ने कहा कि इनके हर षडयंत्र का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!