- ‎निक्की हेली का आरोप, बाइडेन ने अमेरिका को कर ‎दिया चीन पर निर्भर

‎निक्की हेली का आरोप, बाइडेन ने अमेरिका को कर ‎दिया चीन पर निर्भर

वाशिंगटन । रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर आरोप लगाया है ‎कि उन्होंने अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर कहीं अधिक निर्भर बना दिया है। उन्होंने कहा ‎कि जो बाइडेन ने अपने देश के खिलाफ ऊर्जा का उपयोग करने वाले हर दुश्मन के साथ खड़े होने की कसम खाई है। गौरतलब है ‎कि हेली ओक्लाहोमा सिटी में हैम इंस्टीट्यूट फॉर अमेरिकन एनर्जी द्वारा आयोजित अमेरिकी ऊर्जा सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। हेली ने एक नीतिगत भाषण में कहा कि बाइडेन अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर कहीं अधिक निर्भर बना दिया है। फिर भी महामारी ने साबित कर दिया है कि हमें महत्वपूर्ण आपूर्ति के लिए कभी भी दुश्मन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हमारे पास वे सभी संसाधन हैं जिनकी हमें सबसे उन्नत तकनीक बनाने के लिए आवश्यकता है। 
ये भी जानिए..................

Biden ने अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर बना दिया निर्भर, निक्की हेली ने हर  दुश्मन के खिलाफ खड़े की खाई कसम - biden made america dependent on communist  china

निक्की ने कहा ‎कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए खुद को गरीब नहीं बनाना है। अपने देश को स्वच्छ, स्वस्थ और खुशहाल बनाने का सबसे अच्छा तरीका अधिक अमेरिकी ऊर्जा का उपयोग करना है। हेली ने कहा कि चीन एकमात्र ऐसा देश नहीं है जिसे मैं जवाबदेह ठहराऊंगी। मैं हर उस दुश्मन के सामने खड़ी रहूंगी जो हमारे खिलाफ ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। रूस, ईरान और वेनेज़ुएला अपने तेल का उपयोग अपनी बुराई को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा ‎कि इतिहास साबित करता है कि अमेरिकियों रचनात्मक  प्रतिभा का अकूत भंडार है। 
निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया  चीन पर बहुत अधिक निर्भर - biden made us far more dependent on communist  china-mobile

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag