- चलो गांव की ओर अभियान प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे बूथों पर

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान के अंतर्गत आज भाजपा महानगर के सभी बूथों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में बूथों पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पार्टी के द्वारा दी गई कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम किये गये। हेमूकालानी मंडल के वार्ड क्रमांक 37 के अंतर्गत बूथ क्रमांक 38 पर पितृपुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने भाजपा के पितृपुरूष पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रेरणादायी संस्मरण सुनाये। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने बूथ क्रमांक 38 पर दीवाल लेखन किया एवं त्रिदेव और बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। भाजपा सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की. तथा जनकल्याणकारी योजनाओं सहित भी जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास्तव, बूथ संयोजक सतेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा बूथ समिति सदस्यों सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं जीडीए के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत वार्ड क्रमांक 37 के अंतर्गत बूथ क्रमांक 36 पर पहुंचे । इस अवसर पर बूथ संयोजक राकेश शर्मा तथा बूथ समिति सदस्यों के अलावा अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag