- भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनायें: देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ग्वालियर आगमन पर कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी एवं लोकसभा चुनाव 2024 में कंाग्रेस की जीत के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाॅक एवं मंडलम अध्यक्षगणों की बैठक सम्पन्न हुई। इस ही तारतम्य में 13 फरवरी दोपहर 1 बजे ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी गोल पहाड़िया एवं दोपहर 3 बजे ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी हेमू कालानी की बैठक आयोजित की गई है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को ग्वालियर में आने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक लोंगो को साथ में लाकर शामिल होना है, जिससे राहुल जी की यात्रा का ग्वालियर में एक इतिहास बने। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ग्वालियंर दक्षिण विधानसभा के प्रत्येक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं भागेदारी अनिवार्य रूप से होना चाहिए साथ ही अधिक से अधिक संख्या में आमजनमानस को राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मलित करें जिस हेतु प्रत्येक ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अपने-अपने अंर्तगत आने वाले मंडलम एवं सेक्टर कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित करें जिससे ग्वालियर महानगर में राहुल जी की यात्रा ऐतिहासिक हो।
इसके साथ ही सभी को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस की जीत के लिए पूरी तरह जुट जाना है, किसी भी पार्टी की ताकत उसका कार्यकर्ता होता है, आप सभी कांग्रेस पार्टी की असली ताकत हो, और कांग्रेस का कार्यकर्ता जो ठान लेता है वह करके रहता है, हमारी लड़ाई झूठ, भ्रम फैलाने वाली जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली सांम्प्रदायिक शक्तियों से है, हमें देश की जनता के सामने उनका असली चाल, चरित्र और चेहरा उजागर करना है और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाकर ही दम लेना है। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, इब्रहिम पठान, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश चावला, राजेश बाबू, अब्दुल हमीद (पप्पू), बृजमोहन चैरसिया, अख्तर खां, अब्दुल अकील, नीरज सिंह गुर्जर, अशोक शाक्य, रितिक नरवारे, विठ्ठल राठी आदि उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag