- भाजपा सरकार जनता के अधिकारों का हनन कर रही है: सतीश सिकरवार

ग्वालियर। भाजपा सरकार जनता के अधिकारों का हनन कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नही होनें देगी। जनता को मौलिक सुविधायें और उनके अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी वचनवद्ध है। कांग्रेस पार्टी कभी झूठे वादे नही करती है, चाहे हमारी सरकार हो या न हो हम दिन-रात जनता के साथ खडे हुये है और यहां जनता को कोई भी परेशानी होगी। जनता की सेवा करने में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेगा। यह बात विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अलग-अलग स्थान पर हुई वृहद बैठकों में कहीं। वार्ड 20, 23, 25, 26, 27, 28, 29 एवं 30 में वृहद बैठकें हुई। इन बैठकों में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इन बैठकों में विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और आज भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जन आम जनता के साथ सड़कों पर है और यह संर्घष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश में महगांई, बेरोजगारी, भष्‍ट्राचार चरम पर है। युवा वर्ग रोजगार के लिये परेशान है, सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाए, इस तरह के काम कर रही है जिससें लोगों का ध्यान इन सब मुद्धों पर न जाये। उन्होंने कहा कि देश में मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां बिजली सबसे महंगी है। इन बैठकों में जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, प्रेम सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह (पूर्व पार्षद), ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, हितेन्द्र यादव, पार्षद श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, मनीषा शर्मा, उमा करारे, अर्चना चतुर्वेदी, डाॅ. दशरथ सिंह, सुधीर मण्डेलिया, महेन्द्र शर्मा ‘विक्की’, प्रतीक जैन ‘लालू’, राहुल गुर्जर, ब्रजेश शुक्ला, जीतू कुशवाह, हरेन्द्र वर्मा, पंचम सिंह भदौरिया, रमन शर्मा, सौरभ गुप्ता, अंकुर गोयल, राकेश लक्षकार आदि मौजूद रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag