- चौदह भू-माफियाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज

अलीगढ़ थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा लगातार किये जा रहे जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर पुलिस जरा भी सक्रियता नहीं दिखा रही है। जिसके चलते आमजन की जमीनों पर धड़ाधड़ अवैघ कब्जे किये जा रहे है,और पुलिस पीड़ितों का साथ देने के बजाय भू-माफियाओं का खुलकर धन और बल पर साथ दे रही है। जिसके चलते थानों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रह है। फरियादियों न्यायालयों में न्याय की आस में शरण लेनी पड़ रही है। एक ऐसा ही मामला थाना महुआखेड़ा क्षेत्र का प्रकाश में आया है जिसमें न्यायालय के आदेश पर दर्जन भर से अधिक भू-माफियाओं के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पीड़ित जमीन स्वामी ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं मुकद्दमा पंजीकृत कराया है। पुलिस न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट तो दर्ज कर लेती है,लेकिन पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई भूमिका नहीं निभाती है,और पीड़ित न्याय की आस में भटकता रहता है। अलीगढ़ पुलिस न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने से बाज पहीं आ रही है। विद्वान अधिवक्ता संजय सहगल पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र सहगल निवासी मैंडू कंपाउंड मैरिस रोड ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कि धर्मेन्द्र कुमार यादव ,अनिल यादव ,अशोक यादव ,दीपक कुमार यादव पुत्रगण राम प्रकाश यादव निवासीगण नगला देवी तहसील कोल ,कुमारी सुमन पुत्री राम प्रकाश यादव ,शंकुतला देवी पत्नी राम प्रकाश यादव निवासीगण नगला देवी माजरा असदपुर कयाम तहसील कोल ,अनिल कुमार पुत्र राम लड़ेते निवासी फरीदपुर पोस्ट रोशन नगर सहावा कासगंज उम्र करीब 55 वर्ष 8-राजेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र बाबूलाल यादव ,रेखा यादव पत्नी राजेंद्र प्रसाद यादव निवासीगण विला नंबर डी 24 पैरामाउंट गोल फरेस्ट ग्रेटर नोएडा उपसिदक साइट सी एक्सटेंशन साकीपुर गौतम बुद्ध नगर ,निशा गुप्ता पत्नी संजीव कुमार निवासी मकान नंबर एच-111 अजनारा प्राईड सेक्टर वंसुधरा गाजियाबाद ,सोनू यादव मोनू यादव पुत्रगण पप्पू यादव निवासी नगला देवी माजरा असदपुर कयाम तहसील कोल एक अज्ञात व्यक्ति ,संतोष बघेल पुत्र वासुदेव निवासी असदपुर कयाम द्वारा घिनौने षड्यंत्र के तहत कुछ भूमाफिया किस्म के व्यक्तियों ने आपस में सांठगांठ कर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेता के संरक्षण में जमीनों पर अवैध कब्जा किये जा रहे हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag