- महिला यूट्यूबर ने नहीं ढंका सिर, एक शख्स ने जबरन डाला शॉल

नई दिल्ली सोशल मीडिया पर आए दिन यूट्यूबर ऐसी चीजों को दिखाकर खूब लाइक बटोरते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला यूट्यूबर पाकिस्तानी लोगों से सवाल पूछती नजर आ रही है। तभी वहां एक शख्स आता है और महिला यूट्यूबर का सिर ढकने लगता है। महिला इस शॉल को उतार देती है। वो इस हरकत के लिए उस शख्स को फटकार लगाती है। साथ ही सिर पर दुपट्टा न डालने के अपने फैसले का बचाव करती है। यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि वह शख्स पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर से कहता है कि वो एक इस्लामिक देश में रहती है और उसका सिर ढंका होना चाहिए। फिर वो महिला का सिर अपने शॉल से ढकने लगता है। महिला इससे हैरान रह जाती है। वीडियो में महिला उसे शॉल हटाते और शख्स को डांटती है। महिला के तीखे जवाबों ने सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दिल जीत लिया। पाकिस्तान में हिजाब कानून में अनिवार्य नहीं है। महिला ने उस पर बिना इजाजत छूने का आरोप लगाया और कहा कि ये अपराध है। महिला को यह कहते भी सुना जा सकता है, तुम्हारा इस्लाम दुपट्टे पे शुरू होता है और दुपट्टा पे खत्म होता है। क्या इस्लाम तुम्हें यही सिखाता है. महिला को बिना उसकी इजाजत के छूना। ये सोशल हरैसमेंट है. फिर वो उस शख्स से क:हती है कि हर हरकत के लिए उसे गिरफ्तार किया जा सकता है और फिर तुरंत सिर पर रखा शॉल उसे वापस दे देती है। कुछ अन्य लोग भी महिला का बचाव करते हुए कह रहे हैं कि सिर ढकना उसकी निजी पसंद है। इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag